झारखंड में मिशन परिवार विकास अभियान की शुरुआत, स्वस्थ परिवार और बेहतर भविष्य का दिया संदेश

झारखंड में मिशन परिवार विकास अभियान की शुरुआत, स्वस्थ परिवार और बेहतर भविष्य का दिया संदेश

रांची(RANCHI): झारखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की ओर से आज ‘मिशन परिवार विकास अभियान 2026’ के पहले चरण की शुरुआत एक साथ की गई. इस अभियान के तहत सभी जिलों के उप स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी और ग्रामीण समुदाय के लोग शामिल हुए.

अभियान के दौरान एएनएम, सहिया, सहिया साथी और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परिवार ने विस्तार से जानकारी दी. समुदाय स्तर पर बैठकों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को स्वस्थ परिवार के लाभ समझाए गए.

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है. अभियान के तहत नवविवाहित दंपतियों, किशोर-किशोरियों को सही उम्र में विवाह, पहले बच्चे के जन्म में पर्याप्त अंतराल और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखने के फायदे बताए गए. स्वास्थ्यकर्मियों ने यह भी समझाया कि परिवार नियोजन न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह आर्थिक और सामाजिक रूप से भी परिवार को मजबूत बनाता है.

लोगों को अस्थायी और स्थायी गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी दी गई और उनकी जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं. कार्यक्रम के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. Nइस पूरे अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और परिवारों को बेहतर भविष्य के लिए मदद करना है. विभाग ने कहा है कि यह अभियान आगे जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित की जा सके.