मिस यूनिवर्स झारखण्ड-2026 दीपाली रिया ने सीएम हेमंत से की मुलाकात

मिस यूनिवर्स झारखण्ड-2026 दीपाली रिया ने सीएम हेमंत से की मुलाकात

रांची(RANCHI):मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 की विजेता दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है.सीएम हेमंत सोरेन ने दीपाली को बधाई दी. साथ ही उन्हे इससे भी बड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो कर राज्य का नाम देश में रौशन करने की बात कही.सीएम ने रिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.      

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मिस यूनिवर्स झारखण्ड-2026 खिताब की विजेता प्रतिभागी दीपाली रिया ने मुलाकात कर कई बिंदुओं पर बात की है.   हलाकी मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी.इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दीपाली रिया को अपनी ओर से हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

Image

 इस मौके पर मुख्यमंत्री के समक्ष दीपाली रिया ने विगत 29 मार्च को रांची में आयोजित मिस यूनिवर्स झारखण्ड-2026 प्रतियोगिता का खिताब जीतने तक के सफर और अनुभवों को साझा किया. मुख्यमंत्री को उन्होंने अवगत कराया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पिछले एक वर्ष से अधिक समय से उन्होंने निरंतर कड़ी मेहनत की.  इस दौरान रैंप वॉक, ग्रूमिंग क्लास और इंटरव्यू की विशेष तैयारी पूरी ईमानदारी और लगन के साथ की थी.  वे बोकारो की निवासी हैं.

Image

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दीपाली रिया की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मिस यूनिवर्स झारखण्ड-2026 का ताज अपने नाम कर दीपाली रिया ने झारखंड के साथ-साथ पूरे बोकारो जिला का मान बढ़ाया है.  इनकी सफलता आने वाले समय में अन्य प्रतिभागियों को प्रेरित करेगी.  मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रतिभा का धनी राज्य रहा है, यहां के प्रतिभागियों ने कई मौकों पर राज्य का गौरव बढ़ाया है.