रांची(RANCHI): इन दिनों फलों का राजा आम हर तरफ छाया है लोगों की पहली पंसद बना हुआ है. आज कल आपको हर घर में आम तो जरुर नजर आएंगे, ऐसे में झारखंड के गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया X पर एक तस्वीर साझा की है
रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में लगे आम के पेड़ों की तस्वीरें साझा कीं. तस्वीरों में वह अपने हाथों में पके हुए पीले आम लिए नजर आ रही हैं. इस मौके पर उन्होंने राज्य में बागवानी क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों बताते हुए किसानों की मेहनत और सरकारी योजनाओं की सफलता का जिक्र किया है.
रांची स्थित हमारे आवास के पेड़ों के आम!
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) June 17, 2026
राज्य के लगभग सभी जिलों में आम की बागवानी का विस्तार हुआ है और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है।
बिरसा हरित ग्राम योजना ने हजारों किसानों, खासकर हमारी मईयां को फलदार बागवानी से जोड़कर न केवल फलदार पेड़ों की संख्या को… pic.twitter.com/NJIOUMlEQy
कहा कि पिछले कुछ सालों में झारखंड के लगभग सभी जिलों में आम समेत कई ऐसे पौधे लगाए गए है.इसका सीधा लाभ ग्रामीण परिवारों और किसानों को मिल रहा है. खासकर बिरसा हरित ग्राम योजना ने इसमें एक अहम भूमिका निभाई है. इस योजना के माध्यम से हजारों किसानों, खासकर ग्रामीण महिलाओं को फलदार बागवानी से जोड़ा गया है. जिससे उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो रही है. और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी उन्हें बढ़ावा मिला है.
आज लाखों किसान बागवानी के जरिए अपनी आय बढ़ाने में सफल हो रहे हैं. फल उत्पादन से रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं और किसानों को बाजार से सीधे जुड़ने का मौका दिया है. यही वजह है कि झारखंड का कृषि क्षेत्र नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है.
कल्पना सोरेन ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में झारखंड के आम और अन्य कृषि उत्पाद राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक बाजार में भी अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेंगे. उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और सरकार की योजनाओं का यह सकारात्मक परिणाम दिखाई देगा

