दशम फॉल की खूबसूरती देखने पहुंचीं कल्पना सोरेन, झरने के बीच दिखा उनका खुशनुमा अंदाज
गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दशम फॉल पहुंचीं. सुरक्षा के बीच उन्होंने झरने की खूबसूरती का आनंद लिया और कई तस्वीरें क्लिक कराईं.
गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दशम फॉल पहुंचीं. सुरक्षा के बीच उन्होंने झरने की खूबसूरती का आनंद लिया और कई तस्वीरें क्लिक कराईं.
रांची(RANCHI): राजधानी रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशम फॉल की खूबसूरत वादियों में बुधवार को गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पहुंचीं. इस दौरान वह सुरक्षा व्यवस्था के बीच अकेले दशम फॉल पहुंची थीं. झरने की तेज धार, चारों तरफ फैली चट्टानें और हरियाली के बीच कल्पना सोरेन का अलग अंदाज देखने को मिला. आमतौर पर राजनीतिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक मंचों पर नजर आने वाली कल्पना यहां काफी सहज और खुश दिखाई दीं. उन्होंने झरने के आसपास प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया और इस खूबसूरत पल को अपने फोन में भी कैद किया.
दशम फॉल पहुंचने के दौरान कल्पना सोरेन ने झरने के मनोरम नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया. इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों और आसपास के खूबसूरत माहौल के बीच कई तस्वीरें भी क्लिक कराईं. इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई. सुरक्षा कर्मी उनके साथ मौजूद रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने प्रकृति के बीच कुछ समय बिताया और दशम फॉल की खूबसूरती का आनंद लिया. झारखंड के सबसे चर्चित जलप्रपातों में शामिल दशम फॉल अपनी ऊंचाई से गिरती पानी की धार और आसपास के प्राकृतिक वातावरण के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. ऐसे में कल्पना सोरेन की तस्वीरें और उनका यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.
बता दें कि करीब दो महीने पहले भी कल्पना सोरेन झारखंड के एक अन्य प्रसिद्ध जलप्रपात में पहुंची थीं. उस समय वह अपने पति, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा अपने दोनों बच्चों के साथ हुंडरू के पास स्थित जोन्हा फॉल गई थीं. परिवार के साथ उस यात्रा के दौरान भी उन्होंने प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया था. अब एक बार फिर दशम फॉल पहुंचकर कल्पना सोरेन प्रकृति के बीच समय बिताती नजर आईं. राजनीतिक गतिविधियों से अलग उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. दशम फॉल में बिताए इस समय के दौरान उन्होंने झरने की खूबसूरती को कैमरे में कैद किया और कई तस्वीरें खिंचवाईं, जिसमें वह काफी खुश नजर आईं.