बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े झारखंड के छात्र, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

झारखंड में छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया है. जेपीएससी सीजीएल परीक्षा में धांधली और दोबारा परीक्षा की मांग को लेकर छात्र बैरिकेडिंग तोड़ते हुए विधानसभा की ओर बढ़े. पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और हल्का बल प्रयोग किया. छात्रों ने रोजगार की मांग करते हुए कहा कि 2500 रुपये की खैरात नहीं, रोजगार चाहिए.

बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े झारखंड के छात्र, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

रांची(RANCHI):झारखंड के छात्रों का आंदोलन अब विधानसभा तक पहुंच गया है. छात्र बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए लगातार आगे बढ़ रहे हैं. वहीं, आंदोलन हिंसक रूप लेता जा रहा है, जहां छात्रों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से वाटर कैनन का यूज़ किया गया, तो वहीं दूसरी तरफ हल्का बल प्रयोग भी किया गया. छात्रों ने बैरिकेडिंग को उखाड़ फेंका है और लगातार आंदोलन को तेज कर रहे हैं.

अपने मांगो को लेकर आगे बढ़ रहे हैं स्टूडेंट 

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र जेपीएससी सीजीएल परीक्षा में धांधली और फिर से परीक्षा लेने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, सरकार की ओर से अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है, जिसकी वजह से छात्र अब उग्र हो रहे हैं. धीरे-धीरे अब एक तरफ जहां छात्र आगे बढ़ रहे हैं और बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं.

2500 की खैरात नहीं रोजगार दो

वहीं पुलिस भी उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग कर रही है. आपको बता दें कि आंदोलन में छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ इस आंदोलन में मंईयां सम्मान योजना को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. छात्रों का कहना है कि 2500 रुपये खैरात में नहीं चाहिए.