झारखंड SIR 2026: फॉर्म-6 से अब तक 8.85 लाख आवेदन डिजिटाइज, 31 अक्टूबर तक मिलेगा मौका

अगर आपने अब भी अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं कराया है तो आपके पास अब भी मौका बाकी है. आप अपना नाम वोटर लिस्ट में 31 अक्टूबर तक दर्ज करवा सकते है. ऐसे में प्रक्रिया तेज है.

झारखंड SIR 2026: फॉर्म-6 से अब तक 8.85 लाख आवेदन डिजिटाइज, 31 अक्टूबर तक मिलेगा मौका

रांची (RANCHI): अगर आपने अब भी अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं कराया है तो आपके पास अब भी मौका बाकी है. आप अपना नाम वोटर लिस्ट में 31 अक्टूबर तक दर्ज करवा सकते है. ऐसे में झारखंड में SIR की प्रक्रिया तेज है और मतदाताओं के पंजीकरण, नाम हटाने और मतदाता सूची में सुधार के लिए आवेदन प्राप्त करने का सिलसिला जारी है. ऐसे में अगर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को जारी बुलेटिन की बात करे तो उनके अनुसार, 26 अक्टूबर तक प्राप्त आवेदनों के डिजिटाइजेशन में तेजी आई है. वहीं, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या सुधार कराने के लिए अब 31 अक्टूबर 2026 तक ही आवेदन किया जा सकेगा. निर्वाचन कार्यालय ने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित की है.

वहीं फॉर्म-6 के माध्यम से अब तक कुल 8,85,843 आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं. इनमें 26 अक्टूबर को 4,704 आवेदन डिजिटाइज किए गए. वहीं, फॉर्म-6A के तहत कुल 121 आवेदन डिजिटाइज हुए हैं. 26 अक्टूबर को इस श्रेणी में कोई नया आवेदन डिजिटाइज नहीं किया गया. दूसरी ओर, मतदाता सूची से नाम हटाने से संबंधित फॉर्म-7 के तहत कुल 35,867 आवेदन और आपत्तियां डिजिटाइज की गई हैं. इनमें 26 अक्टूबर को 2,606 आवेदन डिजिटाइज हुए. इसके अलावा, मतदाता सूची में सुधार या पता बदलने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-8 के तहत कुल 5,52,767 आवेदन डिजिटाइज किए गए हैं. इनमें 26 अक्टूबर को 2,195 आवेदन डिजिटाइज हुए.

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6A, किसी मतदाता का नाम हटाने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 और नाम, विवरण या पते में सुधार के लिए फॉर्म-8 का इस्तेमाल किया जाता है. इन सभी प्रक्रियाओं के लिए अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है. ऐसे में जिन पात्र नागरिकों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद निर्वाचन आयोग की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदनों का निपटारा किया जाएगा. झारखंड की अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी. ऐसे में 31 अक्टूबर का समय दावा आपत्ति और नए वोटर के नाम दर्ज करने के लिए समय निर्धारित है. ऐसे में अब देखना होगा की कितने और आवेदन डिजिटाइज़ होते है.