झारखंड SIR 2026: अब तक 8.61 लाख आवेदन डिजिटाइज, 31 अक्टूबर तक आखिरी मौका

झराखंड में SIR की प्रक्रिया तेज है और 31 अक्टूबर को दावा- आपत्ति के लिए निर्धारित की गई है. ऐसे में बात करे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 23 अक्टूबर 2026 को जारी बुलेटिन की तो फॉर्म-6 के जरिए अब तक कुल 8,61,347 आवेदनों को डिजिटाइज किया जा चुका है.

झारखंड SIR 2026: अब तक 8.61 लाख आवेदन डिजिटाइज, 31 अक्टूबर तक आखिरी मौका

रांची (RANCHI): अगर आपने अब भी अपना वोटर लिस्ट में नाम चेक नहीं किया और अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है तो अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज जरूर करा ले. ऐसे में झराखंड में SIR की प्रक्रिया तेज है और 31 अक्टूबर को दावा- आपत्ति के लिए निर्धारित की गई है. ऐसे में बात करे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 23 अक्टूबर 2026 को जारी बुलेटिन की तो फॉर्म-6 के जरिए अब तक कुल 8,61,347 आवेदनों को डिजिटाइज किया जा चुका है. इनमें 22 अक्टूबर को 6,365 आवेदन डिजिटाइज किए गए. फॉर्म-6 का इस्तेमाल मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए किया जाता है. वहीं, फॉर्म-6A के जरिए कुल 120 आवेदन डिजिटाइज हुए हैं. 22 अक्टूबर को इस श्रेणी में कोई नया आवेदन डिजिटाइज नहीं किया गया.

मतदाता सूची से नाम हटाने या किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 के जरिए अब तक 23,920 आवेदन और आपत्तियां डिजिटाइज की गई हैं. इनमें 22 अक्टूबर को 1,392 आवेदन शामिल हैं. वहीं, मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार कराने और मतदाता का पता बदलने के लिए फॉर्म-8 का इस्तेमाल किया जाता है. इस फॉर्म के तहत अब तक कुल 5,44,319 आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं. इनमें 22 अक्टूबर को 2,025 आवेदन डिजिटाइज हुए. निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए अलग-अलग श्रेणियों में आवेदन प्राप्त करने और उन्हें डिजिटाइज करने का काम लगातार चल रहा है.

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटाने, आपत्ति दर्ज कराने या किसी तरह का सुधार कराने के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है. ऐसे में जिन लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना है या किसी तरह की गलती ठीक करानी है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी. झारखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा. इससे पहले प्राप्त दावों और आपत्तियों से जुड़ी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. ऐसे में मतदाताओं के लिए जरूरी है कि वे अंतिम सूची जारी होने से पहले अपने नाम और अन्य विवरण की जांच कर लें, ताकि मतदान के समय किसी तरह की परेशानी न हो. फिलहाल 31 अक्टूबर का समय निर्धारित किया गया है दावा-आपत्ति  के लिए, अब देखना होगा की यह प्रक्रिया कितनी आगे बढ़ती है.