रांची(RANCHI): राजधानी में एक 16 साल की छात्रा अचानक लापता हो गई. जिसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर खूब खोजबीन शुरु की जब कहीं पता नहीं चला तब जाकर पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए खोजबीन शुरु की. वही आज पुलिस ने उसका लोकेशन मुंबई में ट्रैक कर लिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है और छात्रा अपनी मर्जी से एक युवक के साथ मुंबई चली गई थी.
छात्रा इंटर प्रथम इयर की पढ़ाई कर रही है और जगन्नाथपुर क्षेत्र की रहने वाली है. 19 जून को वह रोज की तरह स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर कॉलेज के लिए घर से निकली थी. परिवार को लगा कि वह पढ़ाई के लिए गई है, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार कॉलेज पहुंचा और वहां से मिली जानकारी ने सभी को चौंका दिया.
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि छात्रा ने सुबह करीब 10:09 बजे तबीयत खराब होने का आवेदन दिया था और छुट्टी लेकर कॉलेज परिसर से बाहर चली गई थी. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. बेटी के अचानक गायब होने से घबराए परिजनों ने स्थानीय विधानसभा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.
लोकेशन का पता लगते ही पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य छात्रा को वापस लाने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रा के रांची लौटने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा और पूरे मामले की विस्तार से जांच की जाएगी. फिलहाल परिवार को बेटी के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने से राहत जरूर मिली है,

