INDIA VS WI: JCA में आज से टिकट लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, दूर-दूर से आए क्रिकेट फैंस
झारखंड क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है क्योंकि 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडिया vs WI के मैच के टिकट आज से मिलने शुरू हो गए हैं.
रांची(RANCHI): झारखंड क्रिकेट फैंस का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है क्योंकि 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडिया vs WI के मैच के टिकट आज से मिलने शुरू हो गए हैं. टिकट काउंटर सुबह 9 बजे से खुल गए हैं जो शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे. दर्शकों को टिकट लेने के दौरान कोई परेशानी न हो इसके लिए सेफ्टी, सिक्योरिटी और पीने के पानी की भी व्यवस्था कराई गई है. क्रिकेट बोर्ड मैच की तैयारियां जोर-शोर से कर रही है.
मैच से पहले की तैयारी
पिछली बार झारखंड T20 की अव्यवस्था से सीख लेते हुए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. रविवार रात से ही लोग मैच के टिकट लेने के लिए स्टेडियम पहुंच गए हैं, जिनको पुलिस अच्छे तरीके से हैंडल कर रही है और ज्यादा भीड़ जमा नहीं होने दे रही है.
दूर-दूर से आए लोग
मैच के टिकट खरीदने के लिए लोग रात से ही लाइन में लगे हुए हैं. कोई गुवाहाटी से आया है तो कोई दार्जिलिंग से और सबका एक ही बात कहना है कि हम धोनी के शहर में धोनी को देखने आए हैं. साथ ही कई लोगों ने बताया कि वो अपने गर्लफ्रेंड के लिए टिकट लेने आए हैं तो कोई अपने बच्चे की ख्वाहिश पूरी करने के लिए टिकट लेने आया है.
किससे है बेहतर खेलने की उम्मीद
फैंस के हिसाब से रांची की पिच फ्लैट है और ड्यू भी गिरने की संभावना कम है. इसलिए वो इस मैच में 200 से ऊपर का टारगेट मान के चल रहे हैं और साथ ही फैंस के हिसाब से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. साथ ही गेंदबाजी में मयंक यादव से भी फैंस की काफी उम्मीदें हैं.
मैच को लेकर लोगों में उत्साह
9 अक्टूबर के इस मैच के लिए फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. दूर-दूर से लोग रात से ही टिकट लेने के लिए स्टेडियम पहुंच चुके हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. अब देखना होगा कि मैच में भारत का कैसा प्रदर्शन रहता है.