IND vs WI T20:1,600 से 18 हजार तक होंगे टिकट के दाम, JSCA ने जारी पूरी लिस्ट
रांची के JSCA में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच की तैयारी शुरू हो चुकी है. इंडिया बनाम वेस्ट इंडिज के बीच होने वाले टी 20 मैच को लेकर अब टिकट के दाम अनाउन्स कर दिए गए. जिसमें 1600 से 18 हजार तक के दाम तय किए गए. JSCA की ओर से बताया गया है
रांची: रांची के JSCA में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच की तैयारी शुरू हो चुकी है. इंडिया बनाम वेस्ट इंडिज के बीच होने वाले टी 20 मैच को लेकर अब टिकट के दाम अनाउन्स कर दिए गए. जिसमें 1600 से 18 हजार तक के दाम तय किए गए. JSCA की ओर से बताया गया है कि जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट की बिक्री भी शुरू की जाएगी. साथ ही टिकट और अन्य व्यवस्था पूरी की जा रही है.
भारत बनाम वेस्ट इंडीज के बीच पहला टी 20 मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. जिसके बाद दूसरा मैच रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. मैच को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह है. वहीं प्रशासन और JSCA की कमिटी तैयारी में जुटी है. जिससे खेल प्रेमियों को बेहतर सुविधा दी जाए. और टिकट से लेकर अन्य सभी सुविधा को बेहतर किया जा सके.
यह है टिकट के दाम
- Wing A-Lower Tier Rs.3,000
- Wing A-Upper TierRs.2,000
- Wing B-Lower Tier Rs.3,500
- Wing B-Upper Tier Rs.2,500
- Wing C-Lower Tier Rs.3,000
- Wing C-Upper Tier Rs.2,000
- Wing D-Lower Tier Rs.3,000
- Wing D-Spice Box Rs.2,500
- East & West Hill Rs. 1,600
- Amitabh Choudhary Pavilion-Premium Terrace Rs.4,500
- President's Enclosure (with Hospitality) Rs. 18,000
- Hospitality Box (with Hospitality) Rs. 9,000
- Corporate Box (with Hospitality) Rs.8,000
- Corporate Lounge (with Hospitality) Rs.15,000
- M.S. Dhoni Pavilion - Luxury Parlour (with Hospitality) Rs. 10,000
- Donors Enclosure Rs.4,000
JSCA स्टेडियम में 50 हजार सीट की क्षमता है. ऐसे में करीब 40 हजार टिकट की बिक्री की जाएगी. साथ ही 3900 पास रखे गए है. ऐसे में इस मैच के दौरान स्टेडियम में में भीड़ खचा खच होने का अनुमान है.