रांची में खौफनाक वारदात! बाप-बेटे में हुआ विवाद तो पिता ने कुदाल से जिगर के टुकड़े को उतारा मौत के घाट

रांची के ग्रामीण इलाके नरकोपी में मामूली से विवाद में पिता ने बेटे की हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. साथ ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.

रांची में खौफनाक वारदात! बाप-बेटे में हुआ विवाद तो पिता ने कुदाल से जिगर के टुकड़े को उतारा मौत के घाट

रांची: राजधानी रांची के ग्रामीण इलाके नरकोपी में मामूली से विवाद में पिता ने बेटे की हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. साथ ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. घटना मंगलवार की सुबह हुई. जब अचानक विवाद हुआ और फिर पास में रखे कुदाल से बेटे पर वार कर दिया.

घटना नरकोपी थाना क्षेत्र के बोबरों गाँव की है. जब मंगलवार को सुबह घर के विवाद को लेकर पिता पुत्र में नोक झोंक शुरू हुई. देखते ही देखते दोनों में बात बढ़ गई. मारपीट शुरू हुई और इसी बीच पास में रखे हुए कुदाल को  उठा कर पिता ने बेटे पर हमला कर दिया. इस बीच बेटा गिर गया और पिता उसपर बेरहमी से हमला करता रहा. जिसमें मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दिया है. मृतक नितेश उरांव के शव को कब्जे में ले लिया जबकि पिता देवनाथ उरांव को गिरफ्तार कर लिया. साथ मामले की जांच शुरू कर दी है. परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ की गई है.जिससे घटना की सच्चाई सामने आ सके.पुलिस ने बताया कि मामला मामूली विवाद में शुरू हुआ था.इसी बीच गुस्से में पिता ने कुदाल से वार कर दिया. जिससे मौके पर ही जान चली गई. फिलहाल पूरे मामले में की जांच की जा रही है. आरोपी की गिरफ़्तारी कर ली गई है. घटना आपसी विवाद से जुड़ी है.