रांची में मंईयां के खाते में पहुंची सम्मान राशी,दुर्गा पूजा से पहले सरकार ने दिया तोहफा
कोडरमा,पलामू,गढ़वा के बाद अब रांची जिले में सम्मान राशी खाते में पहुंची है.झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले की 03 लाख 93 हजार 994 लाभुकों को पैसा भेजा गया.
रांची: दुर्गा पूजा से पहले मंईयां सम्मान योजना की सितंबर माह की राशी जारी कर दी गई है. कोडरमा,पलामू,गढ़वा के बाद अब रांची जिले में सम्मान राशी खाते में पहुंची है.झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले की 03 लाख 93 हजार 994 लाभुकों को पैसा भेजा गया. सभी लाभुकों को ₹2,500 की सम्मान राशि DBT के जरिए से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है.
योजना के तहत रांची जिले में लाभुकों के खातों में ₹98 करोड़ 49 लाख 85 हजार की सम्मान राशि हस्तांतरित की गई है. दुर्गा पूजा से पहले राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के खातों में सम्मान राशि का भुगतान किया जाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.
प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रवार लाभुकों को भुगतान की स्थिति इस प्रकार है :-
- अनगड़ा - 16,681
- अरगोड़ा शहरी क्षेत्र -13,347
- बड़गाईं शहरी क्षेत्र - 10042
- बेड़ो - 20,555
- बुंडू - 8,566
- बुंडू नगर पंचायत - 3,558
- बुढ़मू - 17,760
- चान्हो - 19,336
- हेहल शहरी क्षेत्र - 16,285
- इटकी - 10,136
- कांके- 31,483
- कांके शहरी क्षेत्र - 1,281
- खलारी - 9,590
- लापुंग - 11,819
- मांडर - 22,936
- नगड़ी - 18,281
- नगड़ी शहरी क्षेत्र - 8,210
- नामकुम - 17,942
- नामकुम शहरी क्षेत्र - 9,493
- ओरमांझी - 17,847
- राहे - 9,527
- रातू - 20,329
- सिल्ली - 21,269
- सोनाहातू - 13,084
- तमाड़ - 18,744
- टाउन अर्बन - 25,893
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है. सितंबर माह की सम्मान राशि का समय पर भुगतान यह सुनिश्चित करता है कि योजना का लाभ पात्र लाभुकों तक सीधे और सुगम तरीके से पहुंचे. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर से पहले सम्मान राशि का भुगतान महिलाओं एवं उनके परिवारों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कदम है.