बाबा नगरी में नकली पनीर की बड़ी खपत,सोच समझ कर खाए श्रद्धालु,छापेमारी में खुलासा  

बाबा नगरी में नकली पनीर की  बड़ी खपत,सोच समझ कर खाए श्रद्धालु,छापेमारी में खुलासा

देवघर(DEOGHAR): बाबा नगरी में हर दिन देश के कोने कोने से श्रद्धालु पहुंचते है. लेकिन देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नकली पनीर एक परेशानी का सबब बन गया है.अधिकतर दुकानों पर नकली पनीर की बिक्री की जा रही है.जिसका खुलासा खुद फूड सेफ़्टी विभाग ने किया है. साथ ही नकली पनीर को जब्त किया है. जिसमें खुलासा हुआ की बिहार में नकली पनीर बना कर बाबा धाम में खपाया जा रहा है.              

कुछ ही दिन बाद बाबानगरी देवघर में श्रावणी मेला शुरूआत हो जाएगी.ऐसे में प्रतिदिन देवघर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए नकली पनीर एक परेशानी बन सकती है. क्योंकि अधिकतर होटल में नकली पनीर पहुँच गई है. जिससे देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की सेहत पर असर पड़ सकता है. ऐसे में पनीर लेने से पहले उसकी जांच जरूरी है.    

दरअसल बुधवार को फ़ूड सेफ्टी विभाग द्वारा जसीडीह स्टेशन और इसके आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की गई. जिसमें चौकाने वाले खाद्य पदार्थ बरामद किए गए. जिसए देख कर अधिकारी सन्न रह गए. कैसे बाबा नगरी में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है.

यह कार्रवाई फ़ूड सेफ्टी पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न होटलों में जांच की गई तो कई आपत्तिजनक मामले सामने आई है. इसमे बिहार के बाढ़ और बढैया से बड़े पैमाने पर नकली पनीर की खपत बाबा की नगरी देवघर में की जाती आ रही है. इसी क्रम में फ़ूड सेफ्टी विभाग द्वारा एक होटल से 25 केजी नकली पनीर को जब्त कर उसे नष्ट किया गया. साथ ही सभी को सख्त चेतावनी दी है. अगर नकली पनीर की बिक्री की जा जाएगी तो आगे बड़ी कार्रवाई की जाएगी.   
रिपोर्ट: ऋतुराज सिन्हा