हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज, नेमरा में प्रशासन अलर्ट

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. अंतिम संस्कार नेमरा स्थित नाड़ी दरहा घाट पर होगा

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज, नेमरा में प्रशासन अलर्ट

टीएनपी डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. अंतिम संस्कार नेमरा स्थित नाड़ी दरहा घाट पर होगा. इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.रूपी सोरेन के निधन की खबर के बाद नेमरा में शोक का माहौल है. उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से घाट और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

नाड़ी दरहा घाट पर अंतिम विदाई की तैयारी

जानकारी के अनुसार रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचेगा. इसके बाद नाड़ी दरहा घाट पर ही पूरे राजकीय सम्मान और रीति-रिवाजों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी.अंतिम संस्कार के लिए नाड़ी दरहा घाट पर तैयारियाँ की जा रही हैं.  प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. लोगों की आवाजाही, सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

रूपी सोरेन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है.पैतृक गांव नेमरा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के भी पहुंचने की उम्मीद है. इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं.