हेमंत कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

हेमंत कैबिनेट की बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

रांची(RANCHI): झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज राजधानी स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित होने जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली है बैठक. माना जा रहा है कि बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और कई अहम निर्णयों को मंजूरी मिल सकती है.

कैबिनेट के समक्ष विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव रखे जाएंगे. कैबिनेट बैठक को लेकर सभी संबंधित विभागों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. विभागीय स्तर पर प्रस्तावों को अंतिम रूप देकर सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं, जिनका असर राज्य के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था पर देखने को मिलेगा.

कैबिनेट बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. यदि लंबित प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो कई योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और विभिन्न विभागों के कार्यों को नई दिशा मिल सकती है. अब सभी की निगाहें कैबिनेट बैठक के नतीजों पर टिकी हैं. बैठक समाप्त होने के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, जिसके बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि राज्य सरकार ने किन प्रस्तावों को मंजूरी दी और आने वाले दिनों में झारखंड के विकास एजेंडे को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा.