खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर भयंकर दुर्घटना , तीन बच्चें समेत पांच की मौक़े पर मौत 

खूंटी-सिमडेगा मुख्य सड़क पर भयंकर दुर्घटना , तीन बच्चें समेत पांच की मौक़े पर मौत

 

TNP Desk: खूंटी सिमडेगा मुख्य सड़क पर एक ह्रदय विदारक सड़क दुर्घटना में तीन मासूम बच्चें समेत पांच लोगों की मौत हो गईं.जबकि तीन लोग घायल है. घटना के बाद सभी घायलों को बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 

बताया जा रहा है कि घटना तेज रफ़्तार के वजह से हुई.   स्कार्पियो की रफ़्तार काफी ज्यादा थी. इसी बीच अनियंत्रित हो कर सीधे पेड़ से टकरा गईं. जिसमें कार में सवार तीन मासूम बच्चें समेत पांच की मौके पर ही मौत हो गईं.घटना अघरमा कोलेबिरा थाना क्षेत्र की है.

घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. जिसमें देखा की पांच की मौके पर मौत हो गईं वहीं घायलों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुरे इलाके में इस घटना से सनसनी फ़ैल गईं.