रांची(RANCHI): NIA की विशेष अदालत में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के कथित टेरर फंडिंग नेटवर्क से जुड़े आरोपी नंदलाल स्वर्णकार उर्फ नंदलाल सोनी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में हुई. हालांकि, इस दौरान एक महत्वपूर्ण गवाह के उपस्थित नहीं होने के कारण अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 जून की तारीख निर्धारित की है. नंदलाल स्वर्णकार इस मामले में नामजद 10 सहयोगियों में से एक है, जिन पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के लिए आर्थिक संसाधन जुटाने का आरोप है.
आपको बता दें, यह मामला वर्ष 2016 में सामने आया था, जब नोटबंदी के दौरान रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में 25.38 लाख रुपये के पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट बरामद किए गए थे. इस मामले में पेट्रोल पंप कर्मियों की गिरफ्तारी के बाद जांच शुरू हुई. जांच एजेंसियों को पता चला कि बरामद राशि PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की थी, जिसे लेवी और रंगदारी के माध्यम से जुटाया गया था. रांची पुलिस ने इस मामले में 9 जनवरी 2017 को पहला आरोप पत्र दाखिल किया था. बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मामले को अपने हाथ में लेते हुए 19 जनवरी 2018 को नया केस दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की.
NIA की जांच के बाद दिनेश गोप समेत कुल 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में विनोद कुमार, चंद्रशेखर कुमार, नंद किशोर महतो, मोहन कुमार उर्फ राजेश कुमार, सुमंत कुमार उर्फ पवन कुमार, नंदलाल स्वर्णकार उर्फ नंदलाल सोनी, चंद्रशेखर सिंह, अरुण गोप, जितेंद्र कुमार और गुजरात के नवीन भाई जयंती भाई पटेल शामिल हैं. एजेंसी का आरोप है कि ये सभी आरोपी PLFI के लिए

