लातेहार:ऑटो- कन्टेनर में आमने सामने की टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत 

लातेहार में भीषण सड़क दुर्घटना में छः लोगों की मौत हो गई. कन्टेनर और ऑटो की आमने सामने टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए. जिसमें ऑटो सवार 6 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई.

लातेहार:ऑटो- कन्टेनर में आमने सामने की टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

लातेहार में भीषण सड़क दुर्घटना में छः लोगों की मौत हो गई. कन्टेनर और ऑटो की आमने सामने टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए. जिसमें ऑटो सवार 6 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई. घटना  चंदवा-लोहरदगा सड़क पर हुई. घटना की जानकारी मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. वहीं कन्टेनर को जब्त कर लिया है. साथ ही पुरे मामले की जाँच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि कन्टेनर और ऑटो दोनों गाड़ी तेज रफ़्तार में थी. तभी अचानक आमने सामने की भिड़ंत हो गई. जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई. घटना के बाद इलाके में चीख पुकार मच गई. मृतक लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के सासंग गाँव के बताये जा रहे है.

इस पुरे मामले में पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरु किया.


घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री राधाकृष्ण किशोर और राज्यसभा सांसद बैधनाथ राम ने घटना स्थल का जायजा लिया. स्थानीय लोगों ने पुरे मामले की जानकारी ली है.साथ ही अधिकारीयों को फोन कर कई दिशा निर्देश दिया है.