कोयला सिंडीकेट के खेल में शामिल बड़े खिलाड़ी तक पहुंची GST की टीम, टारगेट पर आ सकते CCL के CMD

रामगढ़ और हजारीबाग इलाके में सक्रिय कोयला सिंडीकेट में शामिल दो किरदार के ठिकानों पर जीएसटी की टीम ने छापेमारी की है. यह रेड रामगढ़ जिले में दो ठिकानों पर जारी है. जिसमें जीएसटी अधिकारी दस्तावेजों को खंगाल रहे है. साथ ही वित्तीय लेन देन और कोयला में जीएसटी चोरी के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

कोयला सिंडीकेट के खेल में शामिल बड़े खिलाड़ी तक पहुंची GST की टीम, टारगेट पर आ सकते CCL के CMD

रांची: रामगढ़ और हजारीबाग इलाके में सक्रिय कोयला सिंडीकेट में शामिल दो किरदार के ठिकानों पर जीएसटी की टीम ने छापेमारी की है. यह रेड रामगढ़ जिले में दो ठिकानों पर जारी है. जिसमें जीएसटी अधिकारी दस्तावेजों को खंगाल रहे है. साथ ही वित्तीय लेन देन और कोयला में जीएसटी चोरी के सभी पहुलुओं पर जांच की जा रही है. माना जा रहा है कि करोड़ों रुपये के जीएसटी हेरा फेरि के मामले में कार्रवाई की गई है. अब इस कार्रवाई से निकले इनपुट के आधार पर इसकी जांच CCL के CMD तक पहुँच सकती है.       

बता दे कि जीएसटी रांची की टीम ने भुरकुंडा में दो अलग-अलग एक साथ दबिश दी है. जिसमें पहली कार्रवाई जवाहर नगर निवासी कोयला कारोबारी पप्पू अंसारी के आवास और कार्यालय में की गई जबकि दूसरी टीम ने सौंदा बस्ती सरिया टोला में सयाल डी कोलियरी सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नितेश साहू के घर पहुंची. जहां दस्तावेजों को खंगाला गया है. साथ ही डिजिटल गैजेट्स की जांच की जा रही है. सूत्रों की माने तो जीएसटी टीम की यह कार्रवाई CCL बड़का सयाल से जुड़े मामले में की गई है.  

सूत्रों की माने तो जीएसटी अधिकारी को जानकारी मिली की बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी की गई है. कोयला में टैक्स चोरी कर पैसा का लेन देन किया गया. जिसके बाद इस पूरे मामले में जीएसटी अधिकारियों ने सूचना की जांच की और फिर एक बड़ी टीम ने रेड किया है. इस रेड के बाद खुलासा हो सकता है. साथ ही कई लोग एजेंसी की रडार पर आसकते है.

सूत्रों की माने तो इस कार्रवाई में अब तक कई दस्तावेज को जब्त किया गया है. साथ ही उससे जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है.हो सकता है कि इस रेड के बाद कई लोगों की गिरफ़्तारी भी हो सकती है. फिलहाल अधिकारी रेड खत्म करने के बाद पूरे मामले की जानकारी साझा करेंगे.      

गैंगस्टर ने बीते दिनों किया था गड़बड़ी का दावा

बीते दिनों गैंगस्टर राहुल दुबे ने बड़का सियाल में एक सिंडीकेट होने का आरोप लगाया था. जिसमें CCL के CMD के संरक्षण में कोयले के खेल होने का दावा सोशल मीडिया में किया था. आरोप लगाया था की पूरे बड़का सियाल में ई ऑक्शन में गड़बड़ी की जाती है और विशेष व्यक्ति को ही काम दिया जाता है.    

रिपोर्ट : अनुज कुमार