टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राज्य में मंईयां योजना की लाभुकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. अब राज्य की लाभुक महिलाओं को एक साथ तीन किस्तों का भुगतान होने जा रहा है. ऐसे में एक साथ महिलाओं के खाते में DBT के माध्यम से इस बार 7,500 रुपये मिलने वाले हैं. पर अब सवाल है की आखिर राज्य की महिलाओं के खाते में यह पैसे आएंगे कब. ऐसे में अगर आप भी लंबित किस्त के इंतजार में टकटकी लगाए बैठी हैं की आपके खाते में भी योजना की तीन किस्तों का भुगतान कब होगा तो यह खबर आपके बड़े काम की है.
दरअसल बीते मार्च के महीने में राज्य की लाभुक मंईयांओं को किस्त का भुगतान हुआ था, जिसके बाद से अप्रैल, मई और जून महीने की राशि लंबित थी. ऐसे में अब पलामू और पूर्वी सिंहभूम के बाद राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में एक साथ 7,500 रुपये की राशि भेजे जाने की तैयारी है. ऐसे में जून महीने की 30 तारीख से राज्य की लाभुक मंईयांओं के खाते में किस्त का भुगतान शुरू हो जाएगा.
बताते चलें कि राज्य में करीबन 56 लाख लाभुक मंईयां हैं जो मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ उठा रही हैं. ऐसे में अब लंबित तीन माह की किस्त का भुगतान एक साथ होने से मंईयांओं के चेहरे पर एक अलग सी चमक देखने को मिलेगी. बड़ी रकम एक साथ मिलने से लाभुकों को बड़ी राहत मिलने वाली है और इससे वह अपने घर के जरूरी काम भी कर सकेंगी.
ऐसे में 30 जून या उससे पहले भी मंईयांओं के खाए में एक साथ 7,500 भेजे जाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार यह राशि पहले राजधानी रांची की लाभुकों के कहते में भेजो जाएगी. इसके बाद अन्य जिलों में भी राशि का भुगतान होगा. ऐसे में जिन लाभुकों के खाते में मार्च माह की किस्त यानि कि 2,500 रुपये के रूप में भेजी गई थी, उनके खाते में अब अप्रैल, मई और जून माह की किस्त भेजी जाएगी. एक साथ 7,500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. ऐसे में अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक है और आपने सत्यापन की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. विभाग का कहना है कि यदि किसी लाभुक के खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंची है, तो एक-दो दिनों में पैसे पहुंच जाएंगे.

