रक्षा बंधन से पहले बहनों को सरकार का तोहफा, मंईयां योजना में अगस्त माह की किस्त हुई जारी
रक्षा बंधन से पहले राज्य सरकार ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है. मंईयां सम्मान योजना में एक साथ रांची जिला की 03 लाख 95 हज़ार 692 लाभुकों के खाते में पैसा भेजा गया.
रक्षा बंधन से पहले राज्य सरकार ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है. मंईयां सम्मान योजना में एक साथ रांची जिला की 03 लाख 95 हज़ार 692 लाभुकों के खाते में पैसा भेजा गया.
रांची(RANCHI):रक्षा बंधन से पहले राज्य सरकार ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है. मंईयां सम्मान योजना में एक साथ रांची जिला की 03 लाख 95 हज़ार 692 लाभुकों के खाते में पैसा भेजा गया. सभी लाभुकों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की सम्मान राशि DBT के जरिए भेजी गई है. योजना के तहत लाभुकों के खातों में ₹98 करोड़ 92 लाख 30 हजार की राशि हस्तांतरित किया गया. खाते में पैसा पहुँचने से सभी लाभुकों के चेहरे पर खुशी छा गई.
प्रखंड और शहरी क्षेत्रवार कितने लाभुकों के खाते में पहुंची राशी
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. रांची जिले में योजना का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े. लाभुकों के भुगतान की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. यह योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है.