रांची (RANCHI): प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को जंगल में छुपा दिया. लेकिन हत्या के बाद प्रेमी ने के बड़ी गलती की जिससे पुलिस उसके पास पहुँच गई और सलाखों के पीछे भेज दिया.घटना अजीब थी लड़की की लाश जंगल में मिली. उसकी पहचान करना मुश्किल था. लेकिन टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले.एक मोबाईल नंबर हाथ लगा. जिसके बाद जांच आगे बढ़ी और लड़की की पहचान हुई. यही से इस केस में नया मोड आया. और अनसुलझा लग रहा केस 10 दिन में ही सुलझ गया.रांची के ग्रामीण एसपी ने प्रेस वार्ता कांड का खुलासा किया.

रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि बीते 23 जून को दशमफॉल थाना क्षेत्र में एक लड़की का शव बरामद किया गया. केस ब्लाइन्ड था. ना लड़की की पहचान हो पा रही थी और ना ही मौके पर कोई साक्ष्य था. जिससे कातिल तक पुलिस पहुँच सके. लेकिन इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा ग्रामीण एसपी के निर्देशन में बुण्डू डीएसपी के नेतृत्व में टीम बनी. और अनुसंधान शुरू कर दिया. दशमफॉल थाना कांड संख्या 06/2026 दिनांक-23.06.26, धारा-103 (1)/238/3(5) B.N.S. दर्ज किया गया.
जांच के दौरान मृतका की पहचान हिस्सी कुमारी, उम्र लगभग 18 वर्ष, पिता, ग्राम-बरिगड़ा, थाना अड़की, जिला खूंटी के रूप में की गई. इसके बाद लड़की के परिजनों ने जानकारी ली गई. जिसमें पता चला की लड़की कुछ दिनों से गायब है. उसके पास मोबाईल फोन था जो बंद बता रहा है. जिसके बाद पुलिस ने मोबाईल नंबर से उसकी लोकैशन पता लगाई. और पूछताछ में पता चला की लड़की का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके बाद पुलिस ने उस लड़के को हिरासत में लिया.
हिरासत में पूछताछ के दौरान लड़के ने लड़की की हत्या की बात को स्वीकार किया. साथ ही उसने बताया कि लड़की किसी और के साथ घूम रही थी. जबकि दोनों के बीच सालों से प्यार था. वह धोखा देने लगी. इसी वजह से उसे जंगल में ले जाकर गला घोंट कर मार डाला है.जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चेतन मुंडा, उम्र 18 वर्ष, पिता लाल सिंह मुंडा, ग्राम चापुदडीह, थाना अड़की, जिला खूंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तर युवक के पास से मृतिका हिस्सी कुमारी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है.

