रांची के सलून में बिक रहा था गांजा, तभी ग्राहक बन कर पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ...      

रांची के सलून में बिक रहा था गांजा, तभी ग्राहक बन कर पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ...

रांची(RANCHI): राजधानी के शहरी और ग्रामीण इलाके में नशे के नेटवर्क को तोड़ने में पुलिस की कार्रवाई तेज है. इसी कड़ी में तमाड़ थाना क्षेत्र में गाँजा खरीद बिक्री करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार युवक के पास से 3.9 किलो गांजा बरामद किया गया. साथ ही पूछताछ में कई जानकारी सामने आई है. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई में टीम में जुटी है.          

रांची पुलिस ने 20 NDPS Act के तहत कार्रवाई करते हुए तमाड़ थाना क्षेत्र के एक सलून में छापेमारी की.जिसमें 3.9 किलो गाँजा के साथ तीजनाथ हजाम को गिरफ्तार किया गया. गिरफ़्तारी के तमाड़ थाना में कांड सं0-36/2026, दिनांक-21.06.2026, धारा - 20 NDPS Act.दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया. मामले में पुलिस ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली कि माँ होटल के पास पतरा जंगल की ओर जाने वाली सड़क के किनारे स्थित सैलून दुकान में सैलून के मालिक के द्वारा अवैध गाँजा की खरीद-बिक्री किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बुण्डू के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया.

छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए छापामारी के दौरान सैलून गुम्टीनूमा दुकान से करीब 3.9 किलो० ग्राम गाँजा जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया. दुकान मालिक तीजनाथ हजाम, उम्र-44 वर्ष, पिता-गोवर्धन हजाम, सा०-देउड़ी, थाना-तमाड़, जिला राँची से गाँजा से संबंधित पूछताछ की गई. जिसका कोई जवाब नहीं दे पाया. जिसके बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.