झारखंड में पुलिस के एक्शन से बैकफुट पर गैंगस्टर!प्रिंस खान के शूटर से लेकर सुजीत सिन्हा का Encounter

झारखंड में गैंग और गैंगस्टर के खिलाफ अब झारखंड पुलिस स्पेशल ऑपरेशन चला कर खात्मा करने में लगी है. जिससे राज्य को संगठित गिरोह के बढ़ते आतंक से बचाया जा सके. हाल के दिनों में पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के शूटर से लेकर कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा तक का खात्मा किया. जिससे एक मैसेज दिया कि अब झारखंड में गैंग और गैंगस्टर को नहीं पनपने दिया जाएगा.

झारखंड में पुलिस के एक्शन से बैकफुट पर गैंगस्टर!प्रिंस खान के शूटर से लेकर सुजीत सिन्हा का Encounter

रांची(RANCHI): झारखंड में गैंग और गैंगस्टर के खिलाफ अब झारखंड पुलिस स्पेशल ऑपरेशन चला कर खात्मा करने में लगी है. जिससे राज्य को संगठित गिरोह के बढ़ते आतंक से बचाया जा सके. हाल के दिनों में पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के शूटर से लेकर कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा तक का खात्मा किया. जिससे एक मैसेज दिया कि अब झारखंड में गैंग और गैंगस्टर को नहीं पनपने दिया जाएगा.

दरअसल झारखंड पुलिस मुख्यालय में एक हाई लेबल बैठक हुई. जिसमें पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने सभी जिले के एसपी और डीआईजी के साथ संगठित गिरोह पर चर्चा की. इस बैठक में सख्त आदेश दिया गया की किसी भी कीमत पर गैंग पर कंट्रोल करना है. राज्य में कई गैंग सक्रिय हो कर काम कर रहे है. वह बेखौफ हो कर कारोबारी को निशाना बना रहे थे. लेकिन जब DGP ने इस पूरे मामले में सख्ती दिखाई. तो सभी जिलों की पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. जिसमें गैंगस्टर पर शिकंजा कसना शुरू हो गया.

जिसमें अपराधियों की गिरफ़्तारी के साथ कई बदमाशों का ENCOUNTER कर दिया. जिससे पुलिस का डर अपराधियों में बने और कारोबारी में एक मैसेज जाए की पुलिस अब सीधे अपराधियों को साफ कर रही है. साथ ही कारोबारियों से भी पुलिस ने अपील की है. वह किसी से डरे नहीं और किसी भी अपराधी को रंगदारी ना दे. कोई फोन या मैसेज आता है तो सीधे पुलिस को सूचना दे. पैसा देने से बचे.

अगर कुछ हाल की घटनाओं को देखे तो इसमें प्रिंस खान गैंग पर बड़ी कार्रवाई की गई. साथ ही पुलिस ने सुजीत सिन्हा का खत्मा कर दिया.

  • 21 अप्रैल को रांची के पिसका मोड़ के पास अपराधी सत्यम पाठक का एन्कांउटर हुआ जिसमें उसके पैर में गोली लगी.         
  • 06 जुलाई 2026 को रांची,रामगढ़ और धनबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़कागाँव में  प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गैंग पर कार्रवाई की.
  • 30 जुलाई रामगढ़ जिले में प्रिंस खान गैंग के शूटर का एनकाउंटर ,एक को मारी गोली
  • 03 अगस्त झारखंड के सबसे बड़े बदमाश सुजीत सिन्हा का जामताड़ा में एनकाउंटर
  • 08 अगस्त हजारीबाग में प्रिंस खान गैंग के शूटर का एनकाउंटर,एक को मारी गोली,चार गिरफ्तार

सुजीत सिन्हा के खात्मे के बाद एक बड़ा गैंग झारखंड में खत्म हुआ है. साथ ही पुलिस के नाक में दम करने वाले प्रिंस खान पर भी एक बड़ा कंट्रोल हुआ. दोनों गैंगस्टर राज्य में साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते थे. प्रिंस खान विदेश में बैठ था लेकिन झारखंड में गतिविधि सुजीत सिन्हा के साथ चलती थी. दोनों गैंग गठजोड़ कर अपराध फैला रहे थे. ऐसे में जब सुजीत सिन्हा का खत्म हुआ. पुलिस के साथ मुठभेड़ में वह ढ़ेर हो गया तो  सुजीत सिन्हा के साथ प्रिंस खान गैंग को भी बड़ी चोट पहुंची है.

बता दे कि सुजीत सिन्हा के साथ जामताड़ा में पुलिस की मुठभेड़ हुई. तीन अगस्त को पुलिस साहिबगंज जेल से उसे धनबाद शिफ्ट कर रही थी. इसी बीच जामताड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी खराब होने पर उसे दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था. इसी बीच वह हथियार छिन कर भागने की कोशिश करने लगा. इसी बीच जवाबी कार्रवाई में सुजीत सिन्हा ढ़ेर हो गया.              

इन एनकाउंटर के बाद झारखंड में संगठित गिरोह एक खौफ में है. गैंगस्टर के शूटर अब दहशत में है. वह काम करने से परहेज कर रहे है. पुलिस ने साफ किया है कि अगर कोई भी झारखंड में अपराध फैलने की कोशिश करेगा तो उससे सख्ती ने निबटा जाएगा.