बड़ी खबर: धनबाद के गैंगस्टर पर दुबई में कसेगा शिकंजा,गोपी खान और ऋत्विक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के परिवार के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी है. विदेश में बैठ कर गैंग चलाने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई और साला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है.
रांची: धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के परिवार के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी है. विदेश में बैठ कर गैंग चलाने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई और साला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है.जिससे दुबई में इंटरपोल की कार्रवाई हो सके और अपराधियों को गिरफ्तार कर भारत लाया जा सके. दोनों लंबे समय से विदेश में है और प्रिंस खान के साथ मिल कर धनबाद और आस पास के इलाके में वारदात को अंजाम दे रहे है.
ऐसे में केन्द्रीय एजेंसी के साथ धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार किया. जिसमें एक एक कर कार्रवाई तेज हुई. पहले बंटी खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा इसके बाद अब गोपी और ऋत्विक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया. जिसमें धनबाद पुलिस के अनुरोध पर NIA की सिफारिस पर इंटर पोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया. साथ ही सभी एजेंसी को अलर्ट किया गया है.
अब आने वाले दिनों में प्रिंस खान के साथ साथ उनके करीबी पर शिकंजा कसा जाएगा. दुबई में सभी एजेंसी को अलर्ट किया गया.और संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की तैयारी है. जिससे इनकी गिरफ़्तारी हो सके और प्रत्यार्पण कर भारत लाया जा सके. और अपराध पर लगाम लग सके.
हाल के दिनों में प्रिंस खान गैंग के खिलाफ धनबाद से लेकर विदेश तक कार्रवाई की जा रही है. पहले कोलकाता से प्रिंस खान के भाई बंटी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ में कई खुलासे किए. साथ ही अपराध पर लगाम लगा.
धनबाद एसएसपी ने दावा किया है कि धनबाद में अब रंगदारी के मामले ना के बराबर है. अब शहर में अमन शांति है. और कारोबारी बेखौफ हो कर अपना कारोबार को आगे बढ़ाने में लगे है. एसएसपी ने साफ दावा किया है कि किसी भी कीमत पर गैंगस्टर और गैंग को अब पनपने नहीं देंगे.