2 जुलाई को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई योजनाओं पर लग सकती है मुहर

2 जुलाई को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई योजनाओं पर लग सकती है मुहर

रांची (RANCHI): झारखंड सरकार की अहम कैबिनेट बैठक 2 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित होगी. बैठक शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है. इस बैठक में राज्यहित और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जा सकती है. 

बताया जा रहा है कि कई प्रमुख विभागों के दो दर्जन से अधिक प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे. इनमें विकास कार्यों को गति देने, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और किसानों व आम लोगों को राहत पहुंचाने से जुड़े प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा राज्य में चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सुचारु रूप से चलने और नई योजनाओं को मंजूरी मिलने की भी संभावना जताई जा रही है. बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का असर विकास परियोजनाओं, प्रशासनिक व्यवस्था और आम जनता से जुड़े कई क्षेत्रों पर पड़ सकता है. ऐसे में 2 जुलाई की कैबिनेट बैठक को राज्य सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बैठक के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी, जिस पर पूरे राज्य की नजर रहेगी.