JPSC पर CM हेमंत सख्त, बैठक में कहा-CM आवास का लिंक जांच में मिले तो CID करे कार्रवाई

JPSC पर CM हेमंत सख्त, बैठक में कहा-CM आवास का लिंक जांच में मिले तो CID करे कार्रवाई

रांची(RANCHI): 14 वीं JPSC  परीक्षा में कथित अनियमितता मामले में सीआईडी की जांच तेज है. अब तक 19 आरोपियों की गिरफ़्तारी हो चुकी है. लेकिन दूसरी तरफ छात्र 14 दिनों से धरने पर बैठे है. साथ ही इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग पर अड़े है. अब इस पूरे प्रकरण पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को सख्त आदेश दिया है. जिससे JPSC के खेल से पर्दा उठ सके. साथ ही सीएम ने एजेंसी को साफ आदेश दिया है कि अगर इस जांच की आंच सीएम आवास तक भी पहुँचती है तो सीआईडी रुके नहीं. अपनी जांच को आगे बढ़ाए और दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.

द न्यूज पोस्ट से बात करते हुए कांग्रेस विधायाक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने बताया कि छात्रों की डिमांड सरकार के संज्ञान में है. राज्य में परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने विधायक दल की बैठक में और मीडिया के सामने यह साफ बोल चुके है कि पेपर लीक और गड़बड़ी अगर कही भी होती है. यह मामला गंभीर होता है. राज्य में एजेंसी कार्रवाई कर रही है. अगर एजेंसी को जरूरत पड़ती है और जांच में ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री आवास का कोई व्यक्ति इसमें शामिल है. तो सीआईडी सीधे जांच करने पहुंच सकती है. अधिकारियों को सख्त आदेश है कि कोई भी व्यक्ति इस खेल में शामिल हो उसपर कार्रवाई सुनिश्चित हो.

राजेश कच्छप ने भाजपा पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में कई पेपर लीक हुए है. भाजपा के शासन में कई जांच सीबीआई को डी गई. लेकिन 15 से 20 साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. सीबीआई की जांच ही पूरी नहीं हो पाई. ऐसे में राज्य की जांच एजेंसी परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसके तार दूर तक जुड़े है. कई भाजपा के शासन काल के लोगों तक पहुंच रहे है. इसी बौखलाहट में बीजेपी सीबीआई को इस केस को हैंड ओवर करने पर जोर दे रही है. जिससे यह जांच भी रुक जाए और आरोपी बच निकले.