झारखंड स्थापना दिवस आज: CM हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, राज्यवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोकर स्तिथ भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंच कर उन्हे नमन किया और उनके बलिदान को याद किया. सीएम हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन,राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत कई अधिकारी और नेता मौजूद रहे.

झारखंड स्थापना दिवस आज: CM हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, राज्यवासियों को दी बधाई

रांची: झारखंड की अस्मिता और अंग्रेजों के दाट खट्टे करने वाले भगवान बिरसा मुंडा की आज जयंती है. साथ ही राज्य अपना 26 वां स्थापना दिवस मना रहा है.ऐसे में हर तरफ भगवान बिरसा मुंडा को याद किया जा रहा है.इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोकर स्तिथ भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंच कर उन्हे नमन किया और उनके बलिदान को याद किया. सीएम हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन,राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत कई अधिकारी और नेता मौजूद रहे.        

आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आज का दिन हमारे लिए गौरव, स्वाभिमान और संकल्प का दिन है। यह हमें उन वीर पुरखों और शहीदों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने जल, जंगल, जमीन, हक-अधिकार और अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, बाबा तिलका मांझी, वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, पोटो हो, वीर बुधू भगत, तेलंगा खड़िया, जतरा टाना भगत, नीलांबर-पीतांबर, शेख भिखारी, पांडेय गणपत राय और टिकैत उमराव सिंह जैसे महान वीरों का संघर्ष हमारी पहचान, हमारी विरासत और हमारी प्रेरणा है। अलग झारखंड राज्य का सपना अनेक क्रांतिकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से साकार हुआ था। बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शहीद निर्मल महतो, विनोद बिहारी महतो और असंख्य आंदोलनकारियों का नेतृत्व, संघर्ष और योगदान झारखंड के इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनके संघर्षों ने हमें अपनी पहचान, अधिकार और स्वाभिमान के लिए लड़ना सिखाया। हमारे पुरखों ने जिस झारखंड का सपना देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं, किसानों-मजदूरों के अधिकार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में हम लगातार प्रयासरत हैं। हमारा युवा झारखंड हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारे युवाओं के सपने, उनकी प्रतिभा और नई सोच ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा, कौशल, रोजगार और उद्यमिता के अवसर देकर उनकी ऊर्जा और क्षमता को राज्य की शक्ति और समृद्धि में बदलना हमारा लक्ष्य है। आइए, इस राज्य स्थापना दिवस पर संकल्प लें कि अपने वीर पुरखों की विरासत, अपनी संस्कृति और पहचान को सहेजते हुए एक समृद्ध, सशक्त और न्यायपूर्ण झारखंड के निर्माण में हम अपनी भागीदारी निभाएंगे। हमारे पुरखों का संघर्ष हमारी विरासत है, हमारे युवाओं के सपने हमारी ताकत हैं और एक समृद्ध झारखंड हमारा संकल्प है। झारखंड के वीर अमर रहें! जय झारखंड! जोहार झारखंड!

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 15, 2026

 

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने सबसे पहले धरती आबा को नमन किया और फिर राज्य के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती दिवस के दिन ही राज्य 2000 में अलग हुआ. आज हमारे राज्य की स्थापना दिवस भी है. आज का दिन बहुत बड़ा गौरव का दिन है. देश और आदिवसी समाज के लिए एक खास दिन में एक है.

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आज कोकर, रांची स्थित उनके समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. #Hemantsoren #Jharkhand #Birsamunda #Kalpnasoren

— The News Post (@TheNewsPost6) November 15, 2026

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को एक उचाई दी है. उनका बलिदान हमें याद दिलाता है कि कैसे कभी भी गलत के सामने सर नहीं झुकाना है. भगवान बिरसा ने आदिवासी समाज और झारखंड को एक रास्ता दिखाया है. कैसे अपनी ज़िंदगी को बिताना है.  उन्होंने कहा कि  अपने पुरखों के सपनों को पूरा करने और जल, जंगल, जमीन व अपनी भाषा-संस्कृति की रक्षा के लिए अबुआ सरकार संकल्पित है. आप और हम मिलकर ऐसा झारखण्ड बना रहे हैं जहाँ हर घर में खुशहाली हो, हर हाथ को रोजगार मिले, हर बच्चा शिक्षित हो और हर मंईया का सम्मान हो .

Image