रांची में 20 लाख की सिगरेट चोरी, कारोबारियों में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रांची में चोरों का आतंक बढ़ गया है. शहर के बीचों बीच मौजूद अपर बाजार में चोरों ने सिगरेट एजेंसी को निशाना बनाया.जिसमें एजेंसी में मौजूद 20 लाख रुपये के सिगरेट और नगद पैसे लेकर फरार हो गए.

रांची में 20 लाख की सिगरेट चोरी, कारोबारियों में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रांची (RANCHI): राजधानी रांची में चोरों का आतंक बढ़ गया है. शहर के बीचों बीच मौजूद अपर बाजार में चोरों ने सिगरेट एजेंसी को निशाना बनाया, जिसमें एजेंसी में मौजूद 20 लाख रुपये के सिगरेट और नगद पैसे लेकर फरार हो गए. घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने पाँच ताला को तोड़ा जिसके बाद वह गोदाम तक पहुंचे. घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है. जिससे चोरों की पहचान की जा सके और उनकी गिरफ़्तारी हो पाए.

दरअसल रांची के अपर बाजार में ही सभी बड़े कारोबारियों का गोदाम है. इसी में शहर के बड़े सिगरेट कारोबारी विनायक कुमार की भी एजेंसी है. जिससे हर दिन शहरी और ग्रामीणों क्षेत्र में सप्लाई की जाती थी. लेकिन अचानक जब रविवार को उन्हे जानकारी मिली की गोदाम का ताला टूटा हुआ. जब वह पहुंचे तो देखा की एक दो नहीं बल्कि पाँच ताला को तोड़ा गया और अंदर से करीब 20 लाख रुपये की सिगरेट के कार्टून गाय कर दिया गया. वहीं काउंटर में मौजद नगद पैसे भी गायब है. पैसे कितने गायब हुए यह कैश मिलाने के बाद साफ हो पाएगा.

घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है. कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी एजेंसी में हुई घटना की जांच की है. साथ ही FSL की टीम मौके पर पहुँच कर तहकीकात में जुटी है. पुलिस ने दावा किया है कि चोरों की जानकारी मिली है. कैमरे के आधार पर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है. जल्द ही सभी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे. पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है. शहर के सभी थाना को अलर्ट किया गया. जिससे चोर शहर से बाहर ना भाग सके.