आस्था का महापर्व छठ: रांची में 14 साल के बच्चे ने किया छठ व्रत, हर तरफ हो रही चर्चा  

रांची के कटहल मोड के रहने वाले 14 वर्षीय अविरल छठ माहपर्व कर रहे है. इस साल पहली बार उन्होंने छठ पर्व को करने का फैलला किया. जिसके बाद सभी अनुष्ठानों को पूरा किया है.

आस्था का महापर्व छठ:  रांची में 14 साल के बच्चे ने किया छठ व्रत, हर तरफ हो रही चर्चा

रांची: छठ महा पर्व पूरी आस्था के साथ रांची में मनाया जा रहा है.हर तरफ छठ घाट पर आस्था का माहौल है.छठ व्रती छठ घाट पर पहुंच कर भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की. इसी बीच कटहल मोड का 14 साल का बच्चा सुर्खियों में है. 13 वर्षीय अविरल ने छठ पर्व किया है साथ ही निर्जला उपवास के साथ सभी अनुष्ठान को निभा रहा है.   रांची के कटहल मोड के रहने वाले 14 वर्षीय छात्र अविरल कक्षा 9वीं में पढ़ते है. वह पढ़ाई के साथ साथ अपने धार्मिक परंपरा को भी निभा रहे है. उनका मानना है कि पढ़ाई के साथ हम दुनिया में अपनी पहचान बनाएंगे लेकिन अपनी परंपरा को जब कायम रखेंगे तो दुनिया उनके तरफ देखेगी. छठ महापर्व हमें सिखाता है कि जिसका अस्त हुआ है उसका उदय भी होगा.

Image

अविरल ने बताया कि  60 साल पुरानी पारिवारिक विरासत को वह आगे बढ़ा रहे है. चौथी पीढ़ी  के रूप में आगे बढ़ाते हुए सूर्य उपासना की इस कठिन साधना को संपन्न किया. परिवार के अनुसार उनके घर में छठ पूजा की परंपरा पिछले 60 वर्षों से अटूट रूप से चली आ रही है.  परदादा के समय से शुरू हुई यह परंपरा अब चौथी पीढ़ी के रूप में अविरल ने संभाली है.

अविरल ने छठ के सभी कठिन अनुष्ठानों

नहाय-खाय, खरना, 36 घंटे का निर्जला व्रत, संध्या अर्घ्य देकर सभी परंपरा को निभाया है.