गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी लेडी डॉन रिया का जेल ट्रांसफर, रांची से चाईबासा भेजने की तैयारी

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी लेडी डॉन रिया का जेल ट्रांसफर, रांची से चाईबासा भेजने की तैयारी

रांची(RANCHI): कुख्यात सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को रांची के बिरसा मुंडा जेल से अब चाईबासा जेल शिफ्ट किया जाएगा. सुरक्षा कारणों से जेल बदलने का निर्णय जेल प्रशासन ने लिया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रिया को रांची से चाईबासा शिफ्ट किया जाएगा. इसकी तैयारी जेल प्रशासन ने कर ली है. किसी भी वक्त उसे रांची के बिरसा मुंडा जेल से लेकर टीम चाईबासा के लिए निकलेगी. 

बता दे कि रिया सिन्हा गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी है. सुजीत के जेल में रहने पर यह गैंग को चला रही थी.साथ ही पुलिस ने खुलासा किया था की प्रिंस खान के साथ साठ गाठ में भी रिया ही माध्यम बनी थी. जिसके सबूत मिलने पर रांची पुलिस ने रिया सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. तब से वह रांची के बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा में बंद थी.

बताया जाता है कि रिया पति सुजीत सिन्हा के जेल जाने के बाद पूरी तरह से एक्टिव हो कर गैंग को चला थी. हथियार सप्लाई से लेकर रंगदारी के पैसे को ठिकाना लगाने का काम कर रही थी. साथ ही 2025 में पुलिस ने खुलासा किया था की प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा एक साथ काम कर रहे है. प्रिंस खान के लिए सुजीत सिन्हा के शूटर काम कर रहे है. 

सुजीत सिन्हा पहले से ही जेल में बंद है. फिलहाल वह साहिबगंज जेल में बंद है. और अब रिया का जेल ट्रांसफर किया जा रहा है. जिससे जेल के अंदर से कोई आपराधिक साजिश ना रची जा सके. जेल प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है. जेल आईजी से इसकी पुष्टि की गई है. साथ ही पत्र बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा और चाईबासा जेल को भेजा गया.