झारखंड NHM में 52 पदों पर निकली भर्ती, 13 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई

झारखंड NHM में अकाउंट्स और मैनेजमेंट से जुड़े 52 पदों पर संविदा भर्ती निकली है. योग्य उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

झारखंड NHM में 52 पदों पर निकली भर्ती, 13 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई

रांची(RANCHI): झारखंड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में अकाउंट्स और मैनेजमेंट से जुड़े कुल 52 पदों पर भर्ती की जाएगी. झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर के पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है. इन सभी पदों पर नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती में चार्टर्ड अकाउंटेंट, स्टेट फाइनेंस मैनेजर-RCH, स्टेट अकाउंट्स मैनेजर, स्टेट अकाउंट्स ऑफिसर-Urban, अकाउंट्स ऑफिसर/स्टेट अकाउंटेंट-NTEP और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट-Accounts-RCH समेत कई पद शामिल हैं. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है.

बता दें, राज्य स्तर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट के एक पद पर नियुक्ति होगी, जिसके लिए 75 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है. इसके अलावा स्टेट फाइनेंस मैनेजर-RCH, स्टेट अकाउंट्स मैनेजर और स्टेट अकाउंट्स ऑफिसर-Urban के एक-एक पद हैं. इन पदों का मासिक मानदेय क्रमश: 65 हजार, 60 हजार और 25 हजार रुपये है. अकाउंट्स ऑफिसर/स्टेट अकाउंटेंट-NTEP के एक पद के लिए 31,395 रुपये और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट-Accounts-RCH के दो पदों के लिए 19,800 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा. जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट अकाउंट्स मैनेजर के पांच पद और अकाउंट्स असिस्टेंट-District-RCH के छह पद हैं. इन पदों के लिए क्रमश: 41,968 और 25,200 रुपये मासिक मानदेय निर्धारित किया गया है.

ब्लॉक स्तर पर सबसे ज्यादा 33 पदों पर भर्ती होगी. इनमें ब्लॉक अकाउंट्स मैनेजर के सभी 33 पद शामिल हैं और इस पद के लिए 20,085 रुपये प्रतिमाह मानदेय तय किया गया है. इस तरह राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर के सभी पदों को मिलाकर कुल 52 रिक्तियां हैं. उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देश की जानकारी झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट और झारखंड सरकार के भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध है. उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें.