News/
क्या आपको भी है लो ब्लड प्रेशर, तो भूलकर भी ना करे इसे नजरअंदाज, अपनाएं ये जरूरी टिप्स
बदलते मौसम में लो ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है, जिससे चक्कर, थकान और कमजोरी महसूस होती है. जानें इसके लक्षण, कारण और आसान घरेलू उपाय....
Read Nowटीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के माध्यम से विभिन्न विभागों में 615 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत नियमित और बैकलॉग दोनों प्रकार की रिक्तियों को भरा जाएगा. कुल 615 पदों में 611 नियमित तथा 4 बैकलॉग पद शामिल हैं.
आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित की गई है. इसी दिन तक उम्मीदवार अपने फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड कर सकेंगे.
आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आयोग अभ्यर्थियों को सुधार का अवसर भी देगा. इसके लिए 8 से 10 जुलाई तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी. भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी.
महत्वपूर्ण तिथियां
• आवेदन शुरू : 1 जून 2026
• आवेदन की अंतिम तिथि : 30 जून 2026
• शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 3 जुलाई 2026
• फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड : 3 जुलाई 2026
• आवेदन संशोधन : 8 से 10 जुलाई 2026
किन पदों पर होगी भर्ती?
भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा. इनमें सहायक कीट वैज्ञानिक, सहायक वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण निरीक्षक, ब्लॉक सांख्यिकी पर्यवेक्षक, जूनियर सहायक, अन्वेषक, डेयरी तकनीकी पदाधिकारी, मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक, ऑडिटर, जूनियर वैज्ञानिक सहायक तथा भौतिकी एवं रसायन विज्ञान के प्रयोगशाला सहायक जैसे पद शामिल हैं.
सबसे अधिक 145 पद ऑडिटर, 228 पद ब्लॉक सांख्यिकी पर्यवेक्षक/जूनियर सहायक/अन्वेषक और 78 पद मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक के लिए निर्धारित किए गए हैं. यह भर्ती अभियान झारखंड के स्नातक युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर माना जा रहा है. आयोग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.