बड़ी खबर: छात्र और सरकार के बीच पहली वार्ता खत्म! जारी रहेगा आंदोलन 

बड़ी खबर: छात्र और सरकार के बीच पहली वार्ता खत्म! जारी रहेगा आंदोलन

Tnp desk: झारखण्ड में JPSC आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों के बीच 2.5 घंटे से ज्यादा वार्ता हुई. वार्ता खत्म होने के बाद सभी छात्र और सरकार के मंत्री मीडिया के  सामने आए. जिसमें बताया कि छात्रों की मांग पर सकर्तामक वार्ता हुई है. वहीं छात्रों ने भी बताया कि उनकी मांग पर सरकार ने हामी भरी है और बेहतर सौहार्दपूर्ण बात हुई है. फिलहाल आंदोलन जारी रहेगा.

छात्रों की ओर से 10 सदस्य कमिटी बनाई गई. जिसका नाम सरकार के प्रतिनिधि को भेजा गया. नाम फाइनल होने पर शुक्रवार की शाम 07.50 बजे छात्र और मंत्री के बीच बैठक शुरू हुई. बैठक लम्बी चली है. छात्रों ने सरकार से तीन सूत्री मांग रखी है. जिसमें jpsc परीक्षा रद्द करने, कथित गड़बड़ी की जाँच सीबीआई से कराने और दोबारा परीक्षा पारदर्शिता के साथ कराने की मांग की है.

बता दे कि 14 वीं jpsc परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद से गड़बड़ी का मामला सामने आया. रिजल्ट में किसी भी JPSC के सदस्य का कोई हस्ताक्षर नही था. इसपर छात्रों ने आवाज़ उठाया.देखते ही देखते छात्रों ने आंदोलन शुरू किया. जिसके बाद सरकार ने जाँच का जिम्मा CID को दिया गया. CID ने इस केस में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनपर गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है.