बड़ी खबर: श्रावणी मेले में ड्यूटी कर लौटे डीएसपी की अचानक हुई मौत
जामताड़ा में IRB 1 डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह की अचानक मौत से महकमे में शोक की लहर है. देर रात श्रावणी मेले में ड्यूटी कर वापस जामताड़ा लौटे. लेकिन इसी बीच किचन में गिरे और जान चली गई.
जामताड़ा में IRB 1 डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह की अचानक मौत से महकमे में शोक की लहर है. देर रात श्रावणी मेले में ड्यूटी कर वापस जामताड़ा लौटे. लेकिन इसी बीच किचन में गिरे और जान चली गई.
रांची(RANCHI): जामताड़ा में IRB 1 डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह की अचानक मौत से महकमे में शोक की लहर है. देर रात श्रावणी मेले में ड्यूटी कर वापस जामताड़ा लौटे. लेकिन इसी बीच किचन में गिरे और जान चली गई. घटना के बाद घर में मौजूद कर्मियों ने उन्हे अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
प्रमोद कुमार सिंह जामताड़ा में IRB 1में डीएसपी के पद पर पदस्थापित थे. लेकिन श्रावणी मेले के दौरान उनकी ड्यूटी देवघर में लगी थी. हर दिन वह देवघर से ड्यूटी पूरी कर वापस जामताड़ा लौट जाते थे. गुरुवार को भी देवघर मेले में ड्यूटी की और फिर वापस लौटे. लेकिन रात करीब 8 बजे वह अपने घर के किचन में बेहोश दिखे. जिसके बाद घर में मौजूद कर्मियों ने इसकी सूचना सीनियर अधिकारियों को दी और उन्हे पारस अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया.
घटना के पीछे की वजह अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा. आखिर अचानक उनका निधन कैसे हुआ यह सवाल बना हुआ है. इस पूरे घटना की जांच जामताड़ा पुलिस ने शुरू कर दी है. जहां वह गिरे मिले उस जगह को भी सील किया गया है. साथ ही FSL की टीम पहुंच कर जांच में जुटी है.
डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह 1994 बैच के पुलिस अधिकारी थे. जामताड़ा में पोस्टिंग के बाद वह करीब 1.5 साल से रह रहे थे. मूल रूप से बिहार के आरा जिला के रहने वाले है. उनका परिवार रांची के कटहल मोड़ के पास एक फ्लैट में रहता है. अपने पीछे भरा परिवार छोड़ कर गए है. प्रमोद सिंह की दो बेटियाँ और दो बेटे है. दोनों बेटी की शादी हो चुकी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग जामताड़ा पहुंचे. घटना की पूरी जानकारी ली है.