भाजपा के फायर ब्रांड सांसद निशिकांत दुबे छात्रों के साथ देंगें धरना, सोशल मीडिया पर की घोषणा 

भाजपा के फायर ब्रांड सांसद निशिकांत दुबे छात्रों के साथ देंगें धरना, सोशल मीडिया पर की घोषणा

TNP DESK- रांची में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर भाजपा के फायर ब्रांड सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे का बड़ा बयान सामने आया हैं.  वह छात्रों के सपोर्ट में पूरी तरह से उतरने की घोषणा कर दी है.  उन्होंने सोशल  मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि यदि 13 अगस्त तक यानी संसद सत्र समाप्त होने तक, इस मामले पर फैसला नहीं होता है, तो वह पार्टी से अनुमति लेकर छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे और अनशन पर बैठेंगें.

 गोड्डा  सांसद  के इस बयान की राजनीतिक हलकों  में खूब चर्चा चल रही है.  इधर, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे कई छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ गई है.  सूचना है कि जयपाल सिंह स्टेडियम में 6 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत भी बिगड़ गई है.  मेडिकल टीम ने उनके स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें तत्काल बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है.  हालांकि देवेंद्रनाथ महतो ने  अस्पताल जाने से इनकार कर दिया है और आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया है.  

आंदोलनकारी छात्रों ने आरोप लगाया है कि अनशन पर बैठे छात्रों की सेहत लगातार गिर रही है.  लेकिन घटनास्थल पर पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था नहीं है.  छात्रों ने मांग की है कि धरना स्थल पर 24 घंटे मेडिकल टीम की तैनाती की जाए.  जिससे कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज मिल सके.  इधर, अस्पताल ले जाए गए  अनशनकारियों   से मिलने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी पहुंचे।  उन्होंने बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.