रांची (RANCHI): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से वह सीधा बिरसा चौक पहुंचे. जहां भगवान बिरसा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इसके बाद रांची के विभिन्न चौक पर महापुरुष के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है.
इस दौरान एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू,नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ सभी प्रदेश कमिटी के पदाधिकारी मौजूद रहे. राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उनका झारखंड दौरा है. यह पल झारखंड भाजपा के लिए बेहद बड़ा है. उनके अध्यक्ष पहुंचे है. पार्टी के सभी कार्यकर्ता उत्साहित है. प्रदेश कार्यालय में विधायक दल के साथ कोर कमिटी की बैठक होनी है. कई बिंदुओं पर चर्चा होगी. साथ ही राज्यसभा चुनाव में कैसे जीत का झण्डा बुलंद करना है. इसपर मंथन किया जाएगा.
जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम
- आगमन रांची एयरपोर्ट
- धरती आबा बिरसा मुंडा, भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर, एवं स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि
- आगमन भाजपा प्रदेश कार्यालय। राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण*
- - पार्टी के सांसदों एवं विधायकों के साथ प्रदेश कार्यालय में बैठक
- प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर कमिटि सदस्यों के साथ बैठक
- कार्निबल बैंक्वेट हॉल में प्रबुद्धजन संवाद