भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन नितिन आज रांची में, तीन साल बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आज रांची पहुंचेंगे. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन नितिन के आज रांची आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है.
रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आज रांची पहुंचेंगे. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन नितिन के आज रांची आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है. करीब तीन साल बाद झारखंड में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है. इस बैठक को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है. बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, पार्टी की रणनीति तय करने और प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों को गति देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को झारखंड में भाजपा के संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पार्टी की इस बैठक पर राजनीतिक गलियारों की भी नजर रहेगी.करीब तीन साल बाद हो रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पार्टी संगठन को नई दिशा देने और आगामी चुनौतियों की तैयारी पर जोर रहने की उम्मीद है.फिलहाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष के रांची दौरे और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर भाजपा संगठन में हलचल तेज है. बैठक में होने वाले फैसलों और नेताओं के संबोधन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी.