रांची(RANCHI): झारखंड में दो सीट पर राज्यसभा का चुनाव होना है. नामांकन की प्रक्रिया जारी है. इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा की बड़ी बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में हुई. जिसमें निर्णय लिया गया की पार्टी दोनों सीट पर अपना उम्मीदवार देगी. साथ ही उम्मीदवार चयन पर सीएम हेमंत निर्णय लेंगे.
दरअसल झारखंड की दो राज्यसभा सीट खाली है. दोनों सीट पर चुनाव की अधिसूचना के साथ ही. राज्य की गठबंधन में शामिल कांग्रेस-झामुमो अपने अपने दावे कर रहे है. इस बीच ही देर रात कांग्रेस ने अपने सीनियर लीडर प्रणव झा को झारखंड में उम्मीदवार बनाया. इस घोषणा के साथ ही दूसरे दिन यानि शुक्रवार को झामुमो की एक बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हफ़िजूल हसन, दीपक बिरुआ, स्टीफन मरांडी,नलिन सोरेन, बसंत सोरेन के साथ कई नेता शामिल हुए.
बैठक के बाद मंत्री हफ़िजूल हसन ने एक बयान दिया कि बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई है. साथ ही पार्टी ने फैसला लिया है कि दोनों सीट पर झामुमो का उम्मीदवार होगा. उम्मीदवार चयन पर अंतिम फैसला सीएम हेमंत सोरेन लेंगे.
इस बयान के बाद राज्य की राजनीति तपिश बढ़ गई. आखिर अब क्या इसका असर गठबंधन पर पड़ेगा.या फिर सीएम हेमंत बाद में कुछ फैसला लेंगे. सभी की निगाहे सीएम हेमंत पर टिकी है. आखिर क्या राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और झामुमो दो फाड़ में दिखेगी.
अगर आकड़ों पर देखे तो गठबंधन में 56 विधायक है. ऐसे में एक राज्यसभा सीट को जीतने के लिए 28 विधायकों की जरूरत है. और दोनों सीट पर जीत के लिए 56 विधायकों का एक साथ होना जरूरी होगा. क्योंकि एक सीट को आसानी से झामुमो जीत जाएगी. लेकिन दूसरी सीट पर उन्हे सपोर्ट की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में एक सीट फिलहाल किसके खाते में जाएगी अब यह देखना दिलचस्प होगा. क्योंकि कांग्रेस ने पहले ही उम्मीदवार की घोषणा कर दी है.