बड़ी खबर: 6 राज्य के बदले राज्यपाल, पलामू के ब्रजमोहन बने ओड़िसा के महामहिम
पलामू के ब्रजमोहन राम को राज्यपाल नियुक्त होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. राजनीतक और सामाजिक लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है
पलामू के ब्रजमोहन राम को राज्यपाल नियुक्त होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. राजनीतक और सामाजिक लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है
रांची: सोमवार को छह राज्य के राज्य पाल बदल दिए गए. जिसमें चार नए की नियुक्ति की गई है. जिसमें पलामू के ब्रजमोहन राम को ओड़िसा का राज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति की है.साथ अन्य को बदला है.जिसमे केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ को तमिलनाडु भेजा गया जबकि सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल की जिम्मेवारी दी गई है.वही ब्रजमोहन राम को ओड़िसा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढ़ाल सिह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया है.
पलामू में खुशी
पलामू के ब्रजमोहन राम को राज्यपाल नियुक्त होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. राजनीतक और सामाजिक लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है. साथ इसे पलामू के लिए गर्व की बात बताई है.
कौन है ब्रज मोहन राम
बृजमोहन राम चंदवा के रहने वाले हैं. पलामू के वरिष्ठ भाजपा नेता में है. उनका प्रभाव पलामू में रहा है.पलामू लोकसभा सीट से तीन बार सांसद बने. साथ ही एक बार एककृत बिहार में विधानसभा के सदस्य भी बने. ब्रजमोहन राम जमीन से जुड़े कुछ चुनिंदा नेताओं में गिने जाते है. यही वजह है कि पलामू में उनकी मज़बूत पकड़ है. पलामू लोकसभा क्षेत्र से 1996,1998 और 1999 से 2004 तक प्रतिनिधित्व किया है.
चंदवा में एक साधारण परिवार में जन्म
ब्रज मोहन राम का जन्म 1 जनवरी 1958 को पलामू जिले के चंदवा में हुआ था.बाद में चंदवा लातेहार जिला का हिस्सा बना. एक साधारण से परिवार में जन्मे ब्रजमोहन शुरू से ही सामाजिक कार्य में सक्रिय रहे.इनके पिता का नाम अर्जुन राम बैठा और चैती देवी है.
सामान्य परिवार में परवरिश, लोहरदगा से BA तक की पढ़ाई
ब्रज मोहन के मां -बाप खेती में सक्रिय रहते थे. सामान्य किसान परिवार में होने के बावजूद सामाजिक कार्य में सक्रियता और पढ़ाई पर जोर दिया. उन्होंने बीएस कॉलेज लोहरदगा से BA की शिक्षा हासिल की है. वही 5 मार्च 1979 को उनकी शादी लीला देवी से हुई है उनके तीन पुत्र हैं.