BIG BREAKING: रांची में महिला का चेन छिन कर भाग रहे स्नैचर का एनकाउंटर,अस्पताल में भर्ती
रांची में अपराधी और चेन स्नैचिंग गैंग सक्रिय है. गैंग की बढ़ते आतंक के बीच रांची में पुलिस ने चेन स्नैचर का हाफ एनकाउंटर कर दिया. घटना के बाद युवक के पास से पाँच सोने की चेन और बाइक बरामद की गई है. साथ ही तीन को गिरफ्तार किया गया है.
रांची: राजधानी रांची में अपराधी और चेन स्नैचिंग गैंग सक्रिय है. गैंग के बढ़ते आतंक के बीच रांची में पुलिस ने चेन स्नैचर का हाफ एनकाउंटर कर दिया. घटना के बाद युवक के पास से पाँच सोने की चेन और बाइक बरामद की गई है. साथ ही तीन को गिरफ्तार किया गया है. वहीं घायल को पुलिस ने रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना बीआईटी थाना क्षेत्र की है. एनकाउंटर की खबर मिलने के बाद सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच कर जांच में जुटे है. वहीं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँच कर साक्ष्य जुटा रही है.
रांची में रविवार को पुलिस को सूचना मिली की कई इलाकों में चेन स्नैचर सक्रिय है. कई महिलाओं के गले से सोने की चेन लेकर फरार हुए है. जिसके बाद एक विशेष अभियान चलाया गया. इसी बीच बीआईटी के पास पुलिस को बाइक सवार दिखा. उसे रोक कर पूछताछ की जा रही थी तभी पुलिस का हथियार छिन कर भागने की कोशिश करने लगा. जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी.एनकाउंटर के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना के बाद युवक की तलाशी ली गई. जिसमें पाँच सोने की चेन बरामद की गई है. वहीं बाइक को जब्त किया गया है.
घटना की जानकारी मिलने पर रांची के वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच कर जांच में जुटे है. साथ ही पूरे मामले की जानकारी ले रहे है. इस बीच घायल को एम्बुलेंस से रिम्स भेजा गया है. जहां पुलिस कस्टडी के बीच उसका इलाज किया जा रहा है.
पुलिस ने साफ कहा कि अगर कोई भी शहर में उत्पात मचाने की कोशिश करेगा. उसके साथ सख्ती से निबटा जाएगा. साथ ही दुर्गा पूजा को लेकर विशेष टीम बदमाशों पर नजर रख रही है. जिससे उनपर शिकंजा कसा जा सके. त्योहार के समय ऐसे लोग सक्रिय हो जाते है.