BIG BREKAING: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन की खबर,रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन की खबर है. बुधवार की शाम रांची के हिल व्यू अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है.

BIG BREKAING: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन की खबर,रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन की खबर है. बुधवार की शाम रांची के हिल व्यू अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है.इस दौरान निधन की खबर सामने आने के बाद सोरेन परिवार के साथ साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शोक की लहर है. हलाकी अभी आधिकारिक रूप से निधन की पुष्टि नहीं की गई है.

दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन पिछले 21 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी. लेकिन बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हे लाइफ सपोर्ट पर रखा गया. लेकिन इसी बीच देर शाम 7 बाजे उनके निधन की खबर सामने आई है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कल्पना सोरेन और अन्य परिवार के सदस्य सुबह से ही अस्पताल में मौजूद है. पल पल की खबर वह ले रहे थे. मां की तबीयत बिगड़ने के बाद दोपहर सीनियर डॉक्टर उज्ज्वल राय को अस्पताल बुलाया गया. लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई. और सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ. इसी बीच देर शाम उनके निधन की खबर से शोक की लहर फैल गई है.

बता दे कि रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने की वजह से आज बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक को भी स्थगित किया गया था. दोपहर 2 बजे सचिवालय से जानकारी दी गई थी की कैबिनेट की बैठक रद्द हुई है.  इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे थे.