BIG BREAKING:मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन,गिरिडीह में ली अंतिम सांस,राज्य में शोक की लहर

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन हो गया.देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद गिरिडीह के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था.जहां डॉक्टरों से मृत घोषित किया

BIG BREAKING:मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन,गिरिडीह में ली अंतिम सांस,राज्य में शोक की लहर

रांची: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन हो गया.देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद गिरिडीह के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था.जहां डॉक्टरों से मृत घोषित किया.सोनू के निधन कि खबर से राज्य में शोक की लहर है. 

बताया जा रहा है कि उच्च एवं तकनिकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शनिवार की रात खाना खाने के बाद सोने गए. लेकिन कुछ देर बात उन्हें बेचैनी शुरू हुई. जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अचानक हुई इस घटना से राज्य में शोक की लहर है. Jmm को इनके निधन से एक बड़ा झटका लगा है. सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह सदर से विधायक थे और राज्य में हेमंत के सबसे करीबी मंत्री में उनका नाम आता था.

उनके निधन पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने अपने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि "

ज़िंदगी की क्षणभंगुरता…

कल तक जो साथी हमारे बीच थे, आज उनकी स्मृतियाँ ही हमारे साथ हैं। जीवन की अनिश्चितता हमें एक बार फिर गहरे दुःख और शोक में छोड़ गई है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित साथी एवं झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन से पूरा झामुमो परिवार स्तब्ध और मर्माहत है।

उनका जाना पार्टी, सरकार और झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके संघर्ष, सेवा और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार एवं सभी साथियों को इस कठिन घड़ी में संबल दें।

अंतिम जोहार।"