BIG BREAKING: हेमंत कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, 62 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज यानी कि 27 अक्टूबर को कैबिनेट की अहम बैठक सम्पन्न हुई है जहां कुल 62 प्रस्तावों पर मोहर लगी है.

रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज यानी कि 27 अक्टूबर को कैबिनेट की अहम बैठक सम्पन्न हुई है जहां कुल 62 प्रस्तावों पर मोहर लगी है. 

पारित प्रस्तावों के तहत अब राज्य के सरकारी महिला और बालिका पॉलिटेक्निक के छात्रों छात्राओं को स्टाइपेंड मिलेगा. साथ ही  सभी सरकारी यूनिवर्सिटी में हॉस्पिटैलिटी और हॉस्पिटल हेल्थ केंद्र स्थापित करना होगा. इसके अलावा 2% बजट राशि स्वास्थ्य सुविधा पर खर्च करना होगा. वहीं झारखंड में कार्य कुशलता को प्रमोट करने के लिए विशेषज्ञ बहाली के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन होगा.

बताते चलें कि करीबन दो महीने बाद झारखंड कैबिनेट की बैठक आज सम्पन्न हुई है. इससे पहले 25 सितंबर को मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी के अकस्मात निधन और 7 अक्टूबर को सीएम हेमंत की मां रूपी सोरेन के निधन के कारण बैठक स्थगित करदी गई थी. ऐसे आज की बैठक में कुल 62 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. 

नोट: खबर अपडेट की जा रही है.