BIG BREAKING: रांची में अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़,एक को लगी गोली

रांची में वारदात को अंजाम देने पहुंचे अपराधियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. विधानसभा इलाके के नया सराय के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें एक अपराधी को गोली लगी है.

BIG BREAKING: रांची में अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़,एक को लगी गोली

रांची: राजधानी रांची में वारदात को अंजाम देने पहुंचे अपराधियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. विधानसभा इलाके के नया सराय के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें एक अपराधी को गोली लगी है. घटना के बाद मौके के पिस्टल-कारतूस और अन्य कई सामान बरामद किए गए है. घायल अपराधी को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं मुठभेड़ की खबर मिलने के बाद रांची के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे है.

Image

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी की रांची में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए गैंगस्टर राहुल सिंह गैंग के शूटर पहुँचने वाले है. इसके बाद पुलिस ने अपराधियों को ट्रेस करना शुरू किया. जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली की नया सराय इलाके में अपराधियों की गतिविधि देखी गई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.

पुलिस के मुताबिक अपराधियों का पीछा करने के दौरान पुलिस पर गोली चला दी. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की और फायरिंग शुरू हो गई. इस बीच अपराधी शहीद को पैर में  गोली लगी जबकि एक अन्य को खदेड़ कर पकड़ लिया. घटना के बाद मौके पर रांची के सीनियर पुलिस अधिकारी पहुंचे. घटना की जानकारी ली.

वहीं फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच कर तफतीश में जुटी है. घटना स्थल से पुलिस ने दो पिस्टल जब्त किया है. हलाकी अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बताया जा रहा है कि अपराधियों के द्वारा बीते दिनों रांची के कांके स्तिथ पेट्रोल पंप पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था इसके बाद गुमला में सड़क निर्माण स्थल पर गोली बारी की घटना को अंजाम दिया है. और फिर वापस से रांची किसी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे.