BIG BREAKING: CM के एक्शन के बाद विभाग ने जारी किया अधिसूचना, 21 नियुक्ति रद्द, 17 की जाँच का आदेश देखिए पूरी लिस्ट
झारखण्ड में छात्रों के आंदोलन को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा कैबिनेट में लिए गए निर्णय के बाद अब अधिसूचना जारी जारी कर दी गई. जिसमें 21 परीक्षा को रद्द किया गया वहीं 19 में जाँच का आदेश दिया गया है. साथ 2013 से अब तक की सभी परीक्षा में जाँच का आदेश दिया गया. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी किया है. जिसमें बताया गया TDPL के द्वारा ली गई परीक्षा को रद्द किया जाता है. साथ ही अन्य परीक्षाओं की जाँच कराने का आदेश जारी किया गया है.
रांची(RANCHI): झारखण्ड में छात्रों के आंदोलन को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा कैबिनेट में लिए गए निर्णय के बाद अब अधिसूचना जारी जारी कर दी गई. जिसमें 21 परीक्षा को रद्द किया गया वहीं 19 में जाँच का आदेश दिया गया है. साथ 2013 से अब तक की सभी परीक्षा में जाँच का आदेश दिया गया. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी किया है. जिसमें बताया गया TDPL के द्वारा ली गई परीक्षा को रद्द किया जाता है. साथ ही अन्य परीक्षाओं की जाँच कराने का आदेश जारी किया गया है. विभाग के अधिसूचना में बताया गया कि पुरे मामले फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से केस चलाने के लिए हाई कोर्ट से सरकार अनुरोध करेगी.
जारी सरकारी आदेश के मुताबिक अलग-अलग सालों में हुई कई भर्तियों का जिक्र किया गया है। इनमें सिविल सर्विस परीक्षा, सिविल जज, फूड सेफ्टी ऑफिसर, असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, असिस्टेंट इंजीनियर, डेंटल डॉक्टर और कृषि विभाग से जुड़ी भर्तियां शामिल हैं।
सरकार के इस आदेश में सिर्फ हाल की भर्तियां ही नहीं, बल्कि कई साल पुरानी नियुक्तियों को भी शामिल किया गया है। इनमें 2013 से लेकर 2022 तक की कई भर्तियों का उल्लेख है। यानी जांच का दायरा काफी पुराना और बड़ा है।
JPSC-JSSC को लेकर भी बड़ा फैसला
आदेश के आखिरी हिस्से में JPSC और JSSC से जुड़े मामलों के लिए Fast Track Court बनाने, लंबित मामलों में तेजी लाने और JPSC-JSSC में सुधार यानी Reform से जुड़े कदमों का भी जिक्र किया गया है।







