BIG BREAKING: मुख्यमंत्री की बैठक खत्म, jssc –CGL सहित  TDPL के  सभी परीक्षा रद्द, देवेंद्र ने तोड़ा अनशन

रांची(RANCHI): झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बड़ी बैठक झारखंड मंत्रालय में किया. बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने TDPL के द्वारा ली गई सभी परीक्षा को रद्द कर करने का ऐलान किया है. इसमें 14 वीं JPSC के साथ JSSC CGL की परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया.          

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक के बाद मीडिया के सामने कहा कि झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ सरकार लगातार बात कर रही है. उनकी मांग पर सरकार ने चर्चा की है. राज्य सरकार हमेशा युवाओं के भविष्य को लेकर काम कर रही है. कई कानून भी बनाए गए है. जिससे परीक्षा में पारदर्शिता लाई जा सके. उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद कई नियुक्ति JPSC और JSSC से हुई है. कई नियुक्ति को लेकर सवाल उठा है.

अब जयपाल सिंह मुंडा मैदान में छात्र अपने भविष्य को लेकर आंदोलन कर रहे है. उन्होंने बताया कि सरकार के मंत्री के साथ वार्ता में छात्रों ने अपनी मांग बताई है. जिसमें उन्होंने बताया कि JPSC JSSC में रिफॉर्म की मांग की है. इसके लिए SOP पहले से ही बना हुआ. लेकिन कही चूक हुई है. अगर इस SOP का पालान किया जाता तो गड़बड़ी नहीं होती. लेकिन छात्रों की मांग पर रिफॉर्म में और बेहतर करने पर सरकार काम करेगी.  

उन्होंने बताया कि अमिताभ कौशल के नेतृत्व में एक कमिटी बनाई जाएगी. जो अलग अलग संस्थान के साथ बात कर एक बेहतर काम करेंगे. सुधार के लिए कमिटी आगे काम करेगी.

उन्होंने कहा कि छात्रों ने 14वीं JPSC से लेकर बैकलॉक की परीक्षा को लेकर छात्र डिमांड कर रहे है. इनकी मांग को देखते हुए कैबिनेट की अहम बैठक में छात्रों निर्णय लिया गया है कि TDPL के द्वारा जितनी भी परीक्षा ली गई है. उससे रद्द किया जाता है.