BIG BREAKING: बड़गांई जमीन घोटाले में सीएम हेमंत के खिलाफ आरोप गठित, अब केस का चलेगा ट्रायल
जमीन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ PMLA विशेष अदालत में आरोप गठित कर दिया गया. केस की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोप गठित कर दिया.
जमीन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ PMLA विशेष अदालत में आरोप गठित कर दिया गया. केस की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोप गठित कर दिया.
रांची (RANCHI): जमीन घोटाले मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ PMLA विशेष अदालत में आरोप गठित कर दिया गया. केस की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोप गठित कर दिया. इसके बाद अब केस का ट्रायल चलेगा. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए. वहीं ईडी और हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने कोर्ट में पक्ष रखा. सभी दलील को सुनने के बाद सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप तय किया गया.
दरअसल बड़गाई अंचल से जुड़ी 8.86एकड़ जमीन घोटाले में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ केस चल रहा है. इस केस में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने कई तथ्य कोर्ट में पेश किया है. जिसके आधार पर सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA की विशेष अदालत में आरोप गठन की कार्रवाई की गई.अब केस में ट्रायल की शुरुआत होगी.
आरोप गठन से पहले कोर्ट में हेमंत सोरेन के अधिवक्ता और खुद सीएम ने बताया की उन्हे फसाया जा रहा है. वह बेकसूर है. बड़गाई अंचल से जुड़ी जमीन में उनका कोई लिंक नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि ईडी ने कोर्ट में गलत जानकारी दी है. लेकिन कोर्ट ने सभी दलील सुनने के बाद आरोप गठन करने पर निर्णय सुनाया.
अब केस के ट्रायल में हेमंत सोरेन की ओर से उनके अधिवक्ता आगे दलील देंगे. वहीं ईडी भी कोर्ट के सामने और तथ्य रखेगी. जिसके बाद लंबी सुनवाई और बहस होने के बाद सजा के बिन्दु पर सुनवाई होगी.
हाई कोर्ट से भी मिला झटका
सीएम हेमंत सोरेन को आज ही हाई कोर्ट से झटका मिला है. PMLA की विशेष अदालत के सुनवाई को रोकने के लिए दायर याचिका पर कोर्ट ने राहत देने से इनकार किया है. हाई कोर्ट ने ईडी को एक शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है. जबकि इस केस में निचली अदालत की कार्रवाई रोकने से इनकार करते हुए. केस की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को दी गई है. जिसमें सुनवाई होगी. बीटा दें कि बड़गांई लैंड स्कैम मामले में राजस्वकर्मी भानु प्रसाद प्रताप, अंतू तिर्की, बिजेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, मनोज कुमार यादव, कुमार राजश्री, राजकुमार पाहन, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, शेखर कुशवाहा, तापस घोष, मोहम्मद इरसाद अख्तर, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और मोहम्मद इरसाद आदि आरोपी हैं.