बसंत सोरेन की हालत सिरियस, सिंगापूर में भर्ती, बाबूलाल ने मां भगवती से की स्वास्थ्य की कामना
दुमका के विधायक और सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन की तबीयत बिगड़ गई. वह सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती है. बसंत के अस्वस्थ्य होने पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने माँ भगवती से बसंत सोरेन के ठीक होने की कामना की है.
रांची (RANCHI): दुमका के विधायक और सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन की तबीयत बिगड़ गई. वह सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती हैं. बसंत के अस्वस्थ्य होने पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने माँ भगवती से बसंत सोरेन के ठीक होने की कामना की है. बाबूलाल के साथ बसंत सोरेन समर्थको ने भी माता से अपने नेता के ठीक हो कर जल्दी वापस लौटने की कामना की है.
रविवार की दोपहर 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि “दुमका के माननीय विधायक श्री बसंत सोरेन जी के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई। माँ दुर्गा से प्रार्थना है कि वे उन्हें शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ करें और उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करें। वे जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों, यही मंगलकामना है।“
बसंत सोरेन बीते कुछ महीनों से सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बसंत सोरेन को कई गंभीर बीमारी है. मुंबई में डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद वह परिवार के साथ सिंगापुर गए है. जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल बसंत सोरेन की स्तिथि में धीरे धीरे सुधार हो रहा है.हालकी अब तक परिवार की ओर से कोई भी बीमार होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
बसंत सोरेन माँ के निधन में भी नहीं हो सके शामिल
बसंत सोरेन बीते एक महीने से सिंगापुर के अस्पताल में है. इसी बीच उनकी माँ रूपी सोरेन का भी निधन इलाज के दौरान रांची में हो गया. लेकिन बसंत सोरेन बीमारी के वजह से सिंगापुर से वापस नहीं लौट पाए. उन्होंने सोशल मीडिया में अपनी माँ के निधन पर दुख जताया था.