बसंत सोरेन हेल्थ अपडेट: जानिए कैसी है तबीयत, डॉक्टरों ने क्या बताया, समर्थकों में चिंता
दुमका के विधायक बसंत सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर नया अपडेट सामने आया है. जिसमें बसंत के सेहत में सुधार की जानकारी है. डॉक्टरों की देख रेख में उन्हे रखा गया है. साथ ही क्षेत्र में अपने समर्थकों के संपर्क में है.
रांची: दुमका के विधायक बसंत सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर नया अपडेट सामने आया है. जिसमें बसंत के सेहत में सुधार की जानकारी है. डॉक्टरों की देख रेख में उन्हें रखा गया है. साथ ही क्षेत्र में अपने समर्थकों के संपर्क में है. अस्पताल से ही दुर्गा पूजा के मौके पर बसंत क्षेत्र के लोगों से हाल समाचार जाना है. ऐसे में यह खबर सामने आने के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली है. साथ ही ईश्वर से अपने नेता के वापसी की कामना की है.
दरअसल बसंत सोरेन पिछले कुछ महीने से सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती है. स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हे सिंगापुर भर्ती कराया गया था. इसी बीच उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अफवाह क्षेत्र में फैली. सोशल मीडिया में गलत खबरे रविवार को चलने लगी. लेकिन सोमवार को एक अच्छी खबर सामने आई. जिसमें बसंत सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार की बात कही गई है. वह जल्द ही सिंगापुर से झारखंड आएंगे और वापस क्षेत्र में सक्रिय दिखेंगे.
बसंत सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थकों में चिंता उस समय बढ़ गई. जब वह अपनी माँ के निधन पर भी नहीं आए. ऐसे में चर्चा शुरू हुई की आखिर बसंत सोरेन की सेहत कैसी है. क्या ज्यादा सिरियस है. उनके समर्थक चिंता में थे. लेकिन अंतिम संस्कार और श्राद्ध में शामिल नहीं होने के पीछे डॉक्टरों की सलाह है. आम तौर पर जब कोई बड़ी सर्जरी होती है ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. और बसंत सोरेन भी इसी परेशानी से गुजर रहे है. जिसे देखते हुए उन्होंने डॉक्टर की सलाह मानी और अस्पताल में ही रहे.
सूत्रों की माने तो बसंत सोरेन की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है. आने वाले कुछ दिनों में वह सिंगापुर से वापस लौट आएंगे. और सामाजिक कार्य में सक्रिय दिखेंगे. फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है.